March 25, 2023

Top1 India News

No. 1 News Portal of India

कांग्रेस,सपा,बसपा ने महिलाओं को वोट बैंक समझा-अरुण

1 min read

रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया

देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा देवरिया नगर पालिका के वार्ड नम्बर 24 राघव नगर और वार्ड नम्बर 22 देवरिया खास में महिला संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये भाजपा जिलाउपाध्यक्ष,महिला मोर्चा प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं के हित में कई योजनाएं चला रही है। ये स्कीम्स देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भाजपा की मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई है।सभी वर्गों की महिलाओं में आत्मविश्वास उत्पन्न किया जा सके ताकि वे आगे बढ़कर अपने को सशक्त बना सके इसके लिये सरकार द्वारा पीएम नई रोशनी योजना द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।ये सब काम चाहती तो कांग्रेस,सपा और बसपा की सरकारें भी कर सकती थी लेकिन उन सरकारों ने अपने सत्ता के लिये केवल महिलाओं को वोट बैंक समझा।
जिलाउपाध्यक्ष भाजपा राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा महिला सम्मान पत्र,सुकन्या समृद्धि योजना जैसी योजनाएं भी महिलाओं के हित मे चलायी जा रही है।
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भारती शर्मा ने कहा कि भाजपा मोदी सरकार द्वारा देश की ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्र के महिलाओ को लाभ दिया जाता है।भाजपा सरकार द्वारा महिला शक्ति केन्द्र योजना,फ्री सिलाई मशीन योजना,सुमन योजना,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,उज्जवला योजना जैसी अनेक योजनाओं से बहनों को लाभान्वित करने का काम किया जा रहा है।
इस दौरान अम्बिकेश पाण्डेय,मिनती सिंह,सीमा जायसवाल,आराधना पाण्डेय,पूनम शर्मा,मधु जायसवाल,प्रमिला सिंह,प्रेमशीला तिवारी,रितु शाही,निधि जायसवाल,इंदू चौरसिया, किरण देवी,अनिता देवी,चंद्रावती देवी,गीता चौरसिया,इसरावती देवी,सुभावती देवी,जानत्री देवी आदि रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright ©2022-2023 Top1 India News | Newsphere by AF themes.
Translate »