बूथ सशक्तिकरण अभियान के लिये भाजपा की कार्यशाला संपन्न
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा कल से 25 मार्च तक चलाये जाने वाले बूथ सशक्तिकरण अभियान के लिये देवरिया नगर मण्डल के पदाधिकारियों, शक्तिकेन्द्र संयोजको और अल्पकालीन विस्तारकों की कार्यशाला का आयोजन गरुलपार पार्टी कार्यालय पर हुयी।
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुये नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव के पार्टी पूरी तरह से कमर कस चुकी है।अब हम लोगो का काम है कि पार्टी द्वारा तय कार्यो को निश्चित समय में पूरा कर पार्टी को मजबूत करें।बूथ को सशक्त करने के लिये आप सभी लोग रोज बूथों पर प्रवास करें और कम से कम 11 सदस्यों वाली सक्रिय बूथ कमेटी का गठन करें।सभी बूथों का व्हाट्सएप ग्रुप तैयार कर ले।
उन्होंने इस बूथ सशक्तिकरण अभियान में भाग लेने वाले विस्तारकों को पूरी निष्ठा से बूथ का काम करने का आग्रह किया।
संचालन नगर महामंत्री दुर्गेशनाथ त्रिपाठी ने किया।
कार्यशाला में प्रमुख रूप से अम्बिकेश पाण्डेय,गोविन्द मणि,संजय तिवारी,मिथिलेश मिश्र,अमित दूबे,अखिलेश मिश्र,दीपक वर्मा,एजाज अहमद,रविन्द्र राव,बजरंगी मणि,भरत मद्धेशिया,अजय वर्मा,रूपम पाण्डेय,धनजी वर्मा,सुशील सिंह,अजित मिश्र आदि रहे।
वही बैतालपुर मण्डल की कार्यशाला का आयोजन ब्लॉक सभागार में हुआ।जिसमें जिला महामंत्री भाजपा प्रमोद शाही ने मेरा बूथ सबसे मजबूत कैसे हो इस पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस दौरान जितेन्द्र सिंह, संजय सिंह,श्रीनिवास मणि,गिरिजेश मणि,राजेश निषाद,प्रदीप जायसवाल,अम्बिकेश पाण्डेय,नीलरतन जायसवाल,मनीष पाण्डेय,शैलेन्द्र सिंह आजाद,जयप्रकाश मणि,बच्चा सिंह आदि रहें।