महामहिम का नही पूरे देश का विरोध कर रहा विपक्ष-शलभ
1 min readरिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भाजपा की मोदी सरकार ने देश के सबसे निचले तबके आदिवासी समाज की एक महिला को राष्ट्रपति बनाया लेकिन विपक्ष को यह पचा नही।जब वो आदिवासी समाज,जनजाति समाज की महिला द्रौपदी मुर्मू अमृत काल के पहले पहले अभिभाषण को पढ़ने संसद में पहुची तो सारे वंशवादी विपक्षी दलों ने गो बैक,गो बैक के नारे लगाकर उनका विरोध किया।
उक्त बातें सदर विधायक डॉ.शलभ मणि त्रिपाठी ने भाजपा नगर मण्डल द्वारा आचार्य रामचंद्र शुक्ल शक्तिकेन्द्र भुजौली कालोनी पर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुये कही।उन्होंने कहा कि यह विरोध महामहिम का नही था,यह विरोध एक महिला का था। यह विरोध समाज के सबसे निचले तबके जनजाति समाज का था। यह विरोध हर उस गरीब का था जो समाज मे अपने परिवार को,अपने समाज को आगे लाने की प्रधानमंत्री मोदी के साथ कंधा से कंधा मिलाकर कोशिश कर रहा है।यह विरोध महामहिम का नही पूरे देश का विरोध था।प्रधानमंत्री मोदी जब से देश की कुर्सी पर बैठे है तबसे गरीब,शोषित,वंचित,पिछड़े सबके लिये काम कर रहे है।लेकिन विपक्ष को यह रास नही आ रहा और वे मोदी विरोध के चक्कर में पूरे देश का विरोध कर रहे है।आप सभी देख रहे है प्रदेश के भाजपा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही कर रहे है तो सारा विपक्ष एक साथ मिलकर कार्यवाही को जाति-धर्म से जोड़कर अपराधियों को बचाने की कोशिश कर रहा है।लेकिन उनको नही पता की जनता सब देख रही है और इसका जबाब उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में पुनःनरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाकर देगी।
संगोष्ठी को पूर्व नपाध्यक्ष डा.शिवहरी सिंह,जिलाउपाध्यक्ष अरुण सिंह,जिलाउपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र,मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय,भाजयुमो जिलाउपाध्यक्ष रंजीत सिंह विशेन,महिला मोर्चा जिला महामंत्री सीमा जायसवाल,शक्तिकेन्द्र प्रभारी हंसनाथ यादव,शक्तिकेन्द्र संयोजक शीतल गुप्ता ने भी सम्बोधित किया।
अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने तथा संचालन महामंत्री दुर्गेशनाथ त्रिपाठी ने किया।
इस दौरान अश्वनी मणि बजरंगी,दिनेश गुप्ता,अखिलेश मिश्र,अभिजीत उपाध्याय,प्रीति सिंह,सुधांशू रंजन मिश्र,तारा सिंह,आराधना पाण्डेय,निशा तिवारी,प्रेमशीला तिवारी,अंकित मणि त्रिपाठी,वीरेंद्र पाण्डेय,रामनक्षत्र तिवारी,पवन तिवारी,एजाज अहमद,अज्जू वारसी,विनय गुप्ता,नीरज वाजपेयी,रविन्द्र राव,संजय सिंह,गब्बर आदि रहें।