Top1 India News

No. 1 News Portal of India

कार्यकर्ताओ के दम पर बनेगी 2024 में भाजपा सरकार-विजयलक्ष्मी गौतम

1 min read

रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया

       देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भारतीय जनता पार्टी विधानसभा सलेमपुर द्वारा रविवार को संस्कृत पाठशाला पर विधानसभा स्तर पर बूथ सशक्तिकरण अभियान की कार्यशाला आयोजित की गई।
राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि पार्टी की रीढ़ भाजपा के कार्यकर्ता है। इस बार कार्यकर्ताओ के दम से 2024 में भाजपा की सरकार बनेगी।
बूथ सशक्तिकरण अभियान काफी महत्वपूर्ण है और इसकी सफलता आगामी चुनावों में पार्टी की जीत को सुनिश्चित करेगी।
2024 चुनाव के पहले सभी बूथों को सक्रिय करना है।
जिला उपाध्यक्ष अरूण सिंह ने कहा कि प्रत्येक शक्ति केंद्र पर अल्पकालिक विस्तारक नियुक्त किये गए है,जो निर्धारित तिथियों में शक्ति केंद्र पर प्रवास कर बूथ पुनर्गठन करेंगे।
प्रत्येक बूथ पर 11 सदस्य होंगे जिसमे बूथ अध्यक्ष, मंत्री,व्हाट्सएप ग्रुप इंचार्ज,महिला प्रमुख,युवा प्रमुख,सामाजिक श्रेणी प्रमुख,लाभार्थी प्रमुख और पार्टी के कार्यक्रम प्रमुख नियुक्त होंगे।
उक्त कार्यक्रम को रामदास मिश्र ,सुशील शाही,कमलेश तिवारी ने भी सम्बोधित किया।
संचालन जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष संजय दूबे ने किया।
उक्त अवसर पर अशोक पाण्डेय,जितेंद्र सिंह,बृजेश उपाध्याय,जगदीश यादव,सुशील शाही,बचनदेव गोंड़,कमलेश तिवारी,हाकिम सिंह,रविशंकर मिश्र,बलबीर सिंह दादा,चंद्रभूषण सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022-2023 Top1 India News | Newsphere by AF themes.
Translate »