भाजपा ने आयोजित किया महामहिम राष्ट्रपति के अभिभाषण पर परिचर्चा
1 min read
परिचर्चा में महामहिम राष्ट्रपति के अभिभाषण को पढ़ते नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भारतीय जनता पार्टी देवरिया नगर मण्डल द्वारा सोमनाथ शक्ति केंद्र स्थित सोमनाथ मन्दिर परिसर में महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के अभिभाषण पर परिचर्चा का आयोजन किया गया।
परिचर्चा में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिलाउपाध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि देश के लिए बहुत गौरव का क्षण है। देश को पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति मिली है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश के मूल के लिए काम किया है। शिक्षा से लेकर विकास की सतत प्रक्रिया ने देश को दुनिया में अलग पहचान दिलाई है।पहली बार आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण पर लोकसभा में चर्चा के दौरान यह उम्मीद थी कि विपक्ष तथ्यों पर बात करेगा, लेकिन विपक्ष इधर-उधर की बातों में उलझा रहा।
जिलाउपाध्यक्ष भाजपा राजेश कुमार मिश्र ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर परिचर्चा में शामिल होते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विश्व के मंच पर भारत की स्थिति मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि 2014 में जब नरेन्द्र मोदी सरकार सत्ता में आई तो देश में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार फैला हुआ था जिस पर वर्तमान शासन ने अंकुश लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार अन्त्योदय के दृष्टिकोण से काम कर रही है जिसका अर्थ है कि समाज के अंतिम व्यक्ति को सशक्त किया जाए।
परिचर्चा की शुरुआत नगर अध्यक्ष भाजपा संजय पाण्डेय ने महामहिम राष्ट्रपति के सदन में दिये अभिभाषण को पढ़ कर किया।
इस दौरान अम्बिकेश पाण्डेय,दुर्गेशनाथ त्रिपाठी,मारकंडेय गिरी,अमित मोदनवाल,गोविन्द चौरसिया,धनजी वर्मा,विजय पंडित,लल्लन शर्मा आदि रहें।