March 25, 2023

Top1 India News

No. 1 News Portal of India

बजट समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए कल्याणकारी है-रविन्दर कुशवाहा

1 min read

रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया

     देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे सलेमपुर सांसद रविन्दर कुशवाहा ने बजट पर प्रेसविज्ञप्ति के माध्यम से इसके लिए उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का स्वागत किया है।
उन्होंने इस बजट को सर्वहितकारी व कल्याणकारी बताया है। बजट में सभी वर्ग के लोगों का ध्यान रखा गया है।उत्तर प्रदेश के लिए प्रस्तुत वर्ष 2023-24 बजट रोजगार परक,मध्यम वर्ग ,हर समाज के गरीब वर्ग के लिए हितकारी है।
सांसद ने बताया कि यह बजट समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए कल्याणकारी है। इससे आमजन को सुविधा व संपन्नता मिलेगी। यह बजट उत्तर प्रदेश को नई ऊंचाई व नई दिशा प्रदान करेगा। प्रदेश में विकास की गति को और तेज करेगा। उत्तर प्रदेश देश का तेजी से आगे बढ़ता प्रदेश है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में देश व प्रदेश ने विकास के नये कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश को नया स्वरुप दिया है। आज उत्तर प्रदेश देश के अन्य प्रदेशों के लिए उदाहरण स्वरुप है।
उन्होंने कहा कि यह बजट मध्यम वर्ग, गरीब वर्ग, किसानों, मजदूरों, नौजवानों, छात्र छात्राओं, महिलाओं, वंचित वर्ग और पिछड़े वर्ग एवं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के हित मे है।
वित्तीय वर्ष 2016-17 में जो बजट प्रस्तुत हुआ था वह ₹3.40 लाख करोड़ का था, पिछले 6 वर्ष में यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दोगुने से अधिक की वृद्धि प्रदेश के बजट में हुई है।
उक्त अवसर पर मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright ©2022-2023 Top1 India News | Newsphere by AF themes.
Translate »