Top1 India News

No. 1 News Portal of India

यह बजट सर्वहितकारी है-अजय कुमार दुबे

1 min read

रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया

देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भाजपा सलेमपुर मण्डल द्वारा कैम्प कार्यालय पर उत्तर प्रदेश के सर्वहितकारी बजट पेश होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक- दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई दी।भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने कहा कि यह बजट सभी वर्गों के लिए है।उन्होंने कहा कि आज वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा पेश हुआ बजट अमृतकाल का आम बजट उत्तर प्रदेश को सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी,गरीबो,युवाओं,महिलाओं,किसानों और कामगारो के लिए है।
आजादी के अमृत काल के प्रथम वर्ष में आज प्रस्तुत हुआ ‘नए उत्तर प्रदेश’ का बजट राज्य के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास के इतिहास में नए स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगा। निःसंदेह, यह बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,मुख्यमंत्री योगी जी के विजन के अनुरूप प्रदेश के गांव, गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं समेत समाज के हर तबके के हितों की पूर्ति करने वाला है।
उक्त अवसर पर मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल,विनय पाण्डेय, अजय दूबे वत्स,अवधेश यादव,बलबीर सिंह दादा,अजय गौतम, दीपक श्रीवास्तव, अनिल ठाकुर,अशोक नाथ तिवारी,अमित यादव,अशोक सिंह,गोपाल कुशवाहा,रामनयन सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022-2023 Top1 India News | Newsphere by AF themes.
Translate »