March 25, 2023

Top1 India News

No. 1 News Portal of India

डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का होगा आयोजन

1 min read

रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया

   देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार को जनपद के समस्त तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी भाटपाररानी में आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी देवरिया सदर, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सलेमपुर, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रुद्रपुर तथा मुख्य राजस्व अधिकारी बरहज तहसील में जन समस्याओं का निराकरण करने के लिए उपलब्ध रहेंगे। शनिवार को महाशिवरात्रि का सार्वजनिक अवकाश होने की वजह से आगामी कार्यदिवस सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में जन समस्याओं की सुनवाई के लिए उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright ©2022-2023 Top1 India News | Newsphere by AF themes.
Translate »