March 25, 2023

Top1 India News

No. 1 News Portal of India

उप निरीक्षक के पद पर चयनित होने से पुलिस महकमे में खुशी की लहर

1 min read

रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया

     देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ,द्वारा उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक और निरीक्षक नागरिक पुलिस नियमावली 2015 यथा संशोधित निहित निर्देशों के क्रम में जेष्ठता के आधार पर प्राधिकृत बोर्ड द्वारा, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस को उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के अनुमोदन के उपरांत, उनके वर्तमान स्थान पर ही उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर चयनित किया गया हैं। पूरे उत्तर प्रदेश में कुल 3702 पदों पर पदोन्नत किया गया इसी क्रम में देवरिया जनपद में, बरहज थाने में तैनात हेड कांस्टेबल सचिंद्र नाथ राय को उपनिरीक्षक बनाया गया हैं। देवरिया जिले में लगभग 40 लोगों को पदोन्नत दी गयी है।वही झारखण्डे पाण्डेय, सहित अन्य लोगों को भी उपनिरीक्षक पर पदोन्नति मिली है ।पदोन्नति मिलने से पुलिस महकमे में खुशी की लहर दौड़ गई ‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright ©2022-2023 Top1 India News | Newsphere by AF themes.
Translate »