Top1 India News

No. 1 News Portal of India

पीपा पुल चालू कराने को लेकर युवा कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

1 min read

रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया

     देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले के सलेमपुर तहसील क्षेत्र के मझौली राज व नवलपुर के बीच छोटी गंडक नदी पर पीपा का पुल तत्काल चालू कराने सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र व पूर्व प्रदेश सचिव अखिलेश मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर की सड़कों पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांगो का पत्रक नायब तहसीलदार गोपाल जी को सौंपा।
इस दौरान सम्बोधित करते हुए युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र ने कहा कि कई वर्षों से सलेमपुर में प्रस्तावित मुंसफी न्यायालय की स्थापना नही हो सकी जिससे लोगों को न्याय के लिए परेशान होना पड़ रहा है। पूर्व प्रदेश सचिव अखिलेश मिश्र ने कहा कि यदि मझौली राज व नवलपुर के बीच छोटी गंडक नदी पर पीपा का पुल 21 फरवरी तक पुल चालू नही हुआ तो हम अनशन करने को मजबूर हो जाएंगे। युवा कांग्रेस के जिला महासचिव सत्यम पाण्डेय ने कहा कि यहां के जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र की जनसमस्याओं से कुछ भी लेना देना नही है।
प्रदर्शन करने वालों में पार्टी के नगर अध्यक्ष मझौलीराज खुर्शेद अहमद अंसारी, मोहम्मद सादिक खान, दिनेश्वर भारती, शोएब खान, प्रिंस मिश्र, एजाज अहमद, शांतनु निषाद, मेराज खान, मनीष पाण्डेय, अनारकली, विंदु देवी, रमावती देवी, संगीता देवी, माजिद हुसैन, जहांगीर सिद्दिकी, नुरसेद आलम, सुनीता, कुसुम, रामकली, सुमित्रा देवी, ओमप्रकाश भारती, अफरोज, बुलेट, राजेंद्र तिवारी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022-2023 Top1 India News | Newsphere by AF themes.
Translate »