March 25, 2023

Top1 India News

No. 1 News Portal of India

भाजपा लोगों को गोष्ठी कर बतायेगी बजट का लाभ

1 min read

रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया

    देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओ और मोर्चो के अध्यक्षों की बैठक औरा चौरी भाजपा कार्यालय पर हुयी।
बैठक को सम्बोधित करते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि केंद्रीय आम बजट में सभी का ध्यान रखा गया है।सभी क्षेत्रों को बजट में कुछ ना कुछ मिला है।महिलाओं की आय उनके सशक्तिकरण का माध्यम बने इसके लिए 2023-24 के बजट में महिला सम्मान बचत योजना,अग्निवीरों को टैक्स में छूट,अमृतकाल’ के पहले बजट में किसानों को सक्षम और सशक्त बनाने के लिये वरीयता,टैक्स स्लैब में परिवर्तन आदि बहुत बहुत सी चीजें घोषित हुयी है।
इसलिये हमने तय किया है कि किसान,महिला और युवा मोर्चा सभी विधानसभाओं में एक-एक स्थान पर 12 फरवरी से पहले गोष्ठी का आयोजन को लोगो को बजट के लाभ को बताएंगे।इन गोष्ठी में सिर्फ और सिर्फ बजट से होने वाले लोगो को लाभ और इससे देश कैसे आगे जायेगा यही बताया जायेगा।
बैठक जिलाउपाध्यक्ष अरुण सिंह, जिलामहामंत्री प्रमोद शाही, जिलामंत्री निर्मला गौतम,जिला मंत्री शिवकुमार राजभर,मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय,महिला मोर्चाध्यक्ष भारती शर्मा,किसान मोर्चाध्यक्ष पवन मिश्र,युवा मोर्चाध्यक्ष प्रवीण मल्ल,आराधना पाण्डेय,मिनती सिंह,बबिता चौहान,प्रीति सिंह,ममता पाण्डेय,सुबोध जायसवाल आदि रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright ©2022-2023 Top1 India News | Newsphere by AF themes.
Translate »