March 29, 2023

Top1 India News

No. 1 News Portal of India

भाजपा सलेमपुर कार्यकर्ताओ ने देवेन्द्र प्रताप सिंह के जीत की खुशी व्यक्त की

1 min read

रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया

    देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की है। पार्टी उम्मीदवार देवेंद्र प्रताप सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी करुणकांत मौर्य को 17455 वोट से हराकर विजय हासिल की है।देवेंद्र प्रताप सिंह को कुल 51699 वोट मिले हैं, जबकि दूसरे पायदान पर सपा की करुणकांत मौर्या को कुल 34244 वोट मिले हैं।
भाजपा सलेमपुर के नेताओ ने इस जीत पर खुशी का इजहार किया और कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की जीत है।
विधानसभा संयोजक एमएलसी चुनाव कृष्णकांत तिवारी ने सभी मतदाताओं को आभार व्यक्त किया।
खुशी व्यक्त करने वालो में राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, सांसद रविन्द्र कुशवाहा,प्रमुख सीमा अमरेश सिंह,अशोक पाण्डेय,जयनाथ कुशवाहा गुड्डन, कन्हैया लाल जायसवाल,जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल,अजय दूबे वत्स,रविशंकर मिश्र,विनय पाण्डेय,त्रिवेणी गुप्ता,मंटू सिंह,अमित सिंह,मनोज सिंह,अनूप उपाध्याय, राकेश दूबे,संजय श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022-2023 Top1 India News | Newsphere by AF themes.
Translate »