March 29, 2023

Top1 India News

No. 1 News Portal of India

जनता में विश्वास और भरोसा पैदा किया भाजपा ने-शाही

1 min read

रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया

   देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे यहां के श्रीरैनाथ ब्रह्मदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जनता में विश्वास और भरोसा पैदा किया है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की राजनीति में देवरिया का प्रतिनिधित्व पहले से ही रहा है। पंडित दुर्गा प्रसाद मिश्र भाजपा के पहले विधायक रहे।परन्तु जनता के आशीर्वाद से आज हम दूसरी बार पूर्ण बहुमत से प्रदेश की सत्ता में है। इसीलिए हमारी भूमिका और बढ़ जाती है।
लोकतंत्र हमारी पार्टी की पंचनिष्ठा में से एक है। राष्ट्रवाद हमारी पहचान है। हम राष्ट्रवाद के पोषक रहे है। मोदी को रोकने के लिए देश की सारी नकारात्मक ताकते एक हो गयी है।
भारत की संस्कृति पर आघात और कुठाराघात करने की आदत सपा, बसपा, कांग्रेस और वामपंथियों की पुरानी रही है।
आज भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आर्थिक सफलता प्राप्त कर रहा है जिसका विदेशी संस्थाये भी प्रसन्नता कर रही है।
गुंडे माफिया आज जेल के अन्दर है इसलिये प्रदेश में निवेश के लिए निवेशकर्ताओं में भरोसा बढ़ा है।

डाटा प्रबंधन संगठन विस्तार का आधारभूत अंग-शलभ

भारतीय जनता पार्टी कार्यसमिति की द्वितीय सत्र में सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि
डाटा प्रबंधन पार्टी के विस्तार का आधारभूत अंग है। जिस तरह से पार्टी का विस्तार निचले स्तर तक हुआ है इस विस्तार को और आगे ले जाना है। ऐसी परिस्थिति में पार्टी समस्त दायित्यवान कार्यकर्ताओ का डाटा एक प्लेटफार्म यानी राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक हो डाटा प्रबंधन का कार्य शुरू किया है।
इसलिए पार्टी ने सरल एप्प का निर्माण किया है।
भारतीय जनता पार्टी के तीसरे सत्र प्रस्ताव में राजनीतिक प्रस्ताव जिला उपाध्यक्ष अरूण कुमार सिंह ने रखा जिसके समर्थन में जिला महामंत्री रविन्द्र किशोर कौशल, जिलामंत्री निर्मला गौतम, जिलामंत्री महेश मणि और जिला महामंत्री जितेन्द्र सिंह, पवन कुमार मिश्र ने अपनी बात रखी। राजनीतिक प्रस्ताव में केन्द्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार द्वारा देश प्रदेश और जनपद में किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यो के लिए धन्यवाद किया।

जिला प्रभारी ने दी आगामी कार्यक्रमों की जानकारी

जिलाकार्यसमिति के चौथे सत्र को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी सुनील गुप्ता ने कहा कि पार्टी द्वारा पन्ना प्रमुख और उनकी पांच सदस्यी समिति बनाई जानी है। निकाय चुनाव में पार्टी प्रचण्ड विजय हासिल कर इसके लिए कई प्रकार के कार्यक्रम किये जा रहे है। पार्टी के सभी दायित्यवान का डाटा एक प्लेटफार्म पर उपलब्ध हो इसके लिए सरल एप्प डाउनलोड करा डाटा फीड कराये जाना है।

जनप्रतिनिधियों ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

भाजपा जिलाकार्यसमिति के पांचवें और अंतिम सत्र समापन में जनप्रतिनिधियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के उपलब्धियों का बखान किया। जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीशचन्द्र तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार समाज के सभी वर्ग के हितो में अनेक योजना चला रही है।
राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि भाजपा की सरकार गांव, गरीब, किसान, नौजवान, मजदूर, महिला, शोषित, वंचितों को ध्यान में रख कर काम कर रही है। बरहज विधायक दीपक मिश्रा शाका ने केंद्र और प्रदेश की योजनाओं को विस्तार से बताया।

कार्यसमिति में ये रहे मौजूद

जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, छठ्ठेलाल निगम, मार्कण्डेय शाही,
विजयबहादुर दूबे, निशिरंजन तिवारी, राजेश कुमार मिश्र, अजय शाही, अजय दूबे, गंगा कुशवाहा, प्रमोद शाही, श्रीनिवासन मणि, रमेश सिंह, रामाज्ञा चौहान, अभिषेक जायसवाल, अम्बिकेश पाण्डेय, तेजबहादुर पाल, शिवेश पाण्डेय, प्रभाकर राय, अमित सिंह, मुन्नी लाल, अमरेश सिंह, पिंटू जायसवाल, रामाशीष गुप्ता, निखिल सिंह, कन्हैया लाल जायसवाल, रामदास मिश्र, राजकुमार शाही, शशांक मणि, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, बलराम उपाध्याय आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022-2023 Top1 India News | Newsphere by AF themes.
Translate »