March 29, 2023

Top1 India News

No. 1 News Portal of India

कार्यसमिति में भाजपा तैयार करेगी आगे की ब्लू प्रिंट

1 min read

रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया

देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भारतीय जनता पार्टी जनपद देवरिया के जिला कार्यसमिति की बैठक आज 01 फरवरी 2023 को रैनाथ ब्रह्म महाविद्यालय सलेमपुर में होगी।जिसके तैयारियों को अन्तिम रूप देने के लिये भाजपा पदाधिकारियों की बैठक औरा चौरी भाजपा कार्यालय पर हुयी।बैठक को सम्बोधित करते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि जिला कार्यसमिति से सम्बंधित सभी तैयारियों के लिये कार्यकर्ताओं को काम दे दिया गया है,जो पूरी हो चुकी है।कार्यसमिति रैनाथ ब्रह्मा महाविद्यालय सलेमपुर में प्रातः 9 बजे से जलपान व पंजीकरण से शुरू होगी।सुबह 10.30 बजे से 11.30 तक पहला सत्र उद्घाटन का होगा,जिसे कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही सम्बोधित करेंगे।11.30 बजे से 12.15 बजे तक के दूसरे सत्र कार्यशाला डेटा प्रबंधन, संगठन विस्तार महाअभियान को सदर विधायक डा.शलभ मणि त्रिपाठी सम्बोधित करेंगे।12.15 बजे से 1.30 तक का तीसरा सत्र प्रस्ताव का होगा तत्पश्चात 1.30 बजे से 2.00 बजे तक भोजन होगा।
इसके बाद चौथा सत्र आगामी कार्यक्रम और अभियान का होगा जिसे जिला प्रभारी सुनील गुप्ता सम्बोधित करेंगे।अन्तिम सत्र पांचवा समापन का होगा जिसमें उपस्थित जनप्रतिनिधियों का सम्बोधन होगा।
इन सब कामों की तैयारी पूरी कर ली गयी।कार्यसमिति में रहने वाले कार्यकर्ताओं को जिला कार्यालय से सूचना दे दिया गया है।
बैठक में जिलाउपाध्यक्ष अरुण सिंह,जिलाउपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र,जिलामहामंत्री प्रमोद शाही,जिला मंत्री हेमन्त मिश्र,मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय,शैलेन्द्र सिंह आजाद,जितेंद्र सिंह,सुधीर श्रीवास्तव,दीपू शाही,राहुल कुमार,राजन मल्ल,यशवंत शाही रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022-2023 Top1 India News | Newsphere by AF themes.
Translate »