March 29, 2023

Top1 India News

No. 1 News Portal of India

सत्य, अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी थे शान्ति दूत – डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय

1 min read

रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया

गांधी प्रतिमा के सामने मौन धारण कर कांग्रेस जनों ने दी श्रद्धांजलि

    देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस जनों ने क्षेत्र के सभी ब्लॉक कांग्रेस कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर महात्मा गांधी के चित्र के सामने मौन धारण कर उनके शहादत को नमन किया। नगर के गांधी चौक पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि सत्य, अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी जी वास्तव मे शान्ति दूत थे।देश की एकता और अखंडता के लिए उन्होंने शहादत दे दी।आज उनके विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है।ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि आज देश विरोधी शक्तिया महात्मा गांधी के सिद्धांतों को खत्म करने का प्रयास कर रही हैं।देश की जनता उनके इरादों को सफल नहीं होने देगी।कांग्रेस नेता विजय कुशवाहा ने अपने वक्तव्य में कहा की देश में एक दल ही ऐसा है जो फासी वादी शक्तियों को शिकश ने सकता है वह कांग्रेस है जिसके नेता सड़क से लेकर सदन तक आम आवाम की हक हको की बात करते है इस कार्यक्रम को संजय गुप्ता, वशिष्ठ मोदनवाल, अभिनीत उपाध्याय, चंद्रमोहन पाण्डेय, सत्यम पाण्डेय, रामविलास तिवारी, उपेन्द्र प्रसाद, विजय कुशवाहा ,परमानन्द प्रसाद, सोहन मिश्र,शिवलाल वर्मा, चुन्नु श्रीवास्तव, अशोक मद्देशिया, डॉ याहिया अंजुम,गंगासागर मिश्र, प्रताप दीक्षित, सुच्चन खान,डॉ नरेन्द्र यादव आदि ने सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022-2023 Top1 India News | Newsphere by AF themes.
Translate »