March 29, 2023

Top1 India News

No. 1 News Portal of India

सांसद सलेमपुर रविन्द्र कुशवाहा ने सुनी मन की बात

1 min read

रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया

       देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले के सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने सलेमपुर नगर के पश्चिमी ईचौना के प्राथमिक विद्यालय पर प्रधानमंत्री की मन की बात लाइव प्रसारण सुनकर कहा कि आदिवासी भाषाओं के जानकारों मन की बात में पीएम ने बताया कि टोटो, हो, कुई, कुवी और मांडा जैसी आदिवासी भाषाओं पर काम करने वाली कई महान हस्तियों को पद्म पुरस्कार मिल चुके हैं। यह हम सबके लिए गर्व की बात है. सिद्दी, जावा और ओंगे आदिवासियों के साथ काम करने वालों को इस बार भी पुरस्कृत किया गया है।
मन की बात कार्यकम में पीएम मोदी ने पद्म पुरस्कार पाने वालों की भी चर्चा की।
उन्होंने पुरस्कार पाने वाले लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि इस बार पद्म पुरस्कार से सम्मानित होने वालों में कई ऐसे लोग शामिल हैं, जिन्होंने संगीत की दुनिया को समृद्ध किया है। कौन होगा जिसको संगीत पसंद ना हो। हर किसी की संगीत की पसंद अलग-अलग हो सकती है, लेकिन संगीत हर किसी के जीवन का हिस्सा होता है।
भाजपा नेता अशोक पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की मन की बात उत्साहवर्धक रहा। आभार व्यक्त कार्यक्रम प्रमुख अनिल ठाकुर ने किया।   उक्त अवसर पर बृजेश उपाध्याय, मंटू सिंह,अजय दूबे वत्स, विनय पाण्डेय,त्रिवेणी गुप्ता,बचनदेव गोंड़,संजय श्रीवास्तव, विनोद ठठेरा,सत्यप्रकाश सिंह,अनूप उपाध्याय, सुनील स्नेही,अशोक कुशवाहा,अशोक प्रजापति,अशोक सिंह,राजेश शाह,संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022-2023 Top1 India News | Newsphere by AF themes.
Translate »