सेवा, सुरक्षा और सुशासन के लिये समर्पित है भाजपा सरकार- अलका
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा देवरिया द्वारा देवरिया विधानसभा के ग्राम- पीपरपाती और रामपुर कारखाना विधानसभा के पगरा उर्फ परसिया में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।
किसान गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अलका सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, वन स्टाप सेंटर और महिला शक्ति केंद्र के द्वारा मातृशक्ति का सम्मान किया है।
किसानों के लिये पशुधन संरक्षण के अंतर्गत गौ वंश को संरक्षित करने के लिये गौ संरक्षण केंद्र और टीकाकरण अभियान चलाया है।
भाजपा सरकार ने आमजन के सेवा, सुरक्षा के साथ ही प्रदेश में सुशासन स्थापित किया है।
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा की भाजपा सरकार किसानों के लिये कृषि कल्याण केंद्रों की स्थापना, गौ आधारित प्राकृतिक खेती क्रियान्वन और पी०एम०कुसुम योजना के तहत कृषि यंत्रों के लिये कृषकों का ऑनलाइन चयन कर उनको सीधे लाभ पहुचा रही है।
जिला मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय ने भी केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओ को बताया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अजय दुबे वत्स, दिनेश गुप्ता, अरुण कुमार मिश्र, प्रमोद पाण्डेय, मन्नू चौरसिया, राजकिशोर, आशीष शुक्ल , अभिलाष सिंह सोनू उपस्थित रहे।