जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ने पर भाजपाइयों ने जताया खुशी
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाये जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने औराचौरी भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को मिठाई खिला खुशी जाहिर किया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जे पी नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए पार्टी ने एक नया आयाम हासिल किया है।
राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में उनका कार्यकाल बढ़ाये जाने का निर्णय अत्यंत सराहनीय है।
उनके नेतृत्व में 2023 और 24 में देश के अंदर होने वाले चुनावों में भाजपा अपना परचम लहरायेगी।
जेपी नड्डा विद्यार्थी परिषद से भाजपा के निचले स्तर पर काम करते हुए पार्टी के पुनः अध्यक्ष बनाये गए है ,जिससे परिलक्षित होता है कि उनके पास संगठन का बहुत अनुभव है।
उनके अनुभव का लाभ देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं को मिलेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जेपी नड्डा मृदुभाषी,मिलनसार और कुशल रणनीतिकार है।
छोटे से छोटे कार्यकर्ता के सुख को अपना सुख एवं दुख को अपना दुख समझते है।
वे बराबर विभिन्न माध्यमों से पार्टी के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से संवाद करते रहते है।
देश का कोई भी कार्यकर्ता बहुत ही आसानी से उनसे मिल सकता है और बेझिझक अपनी बात कर सकता है।
इस दौरान जिलामंत्री मारकंडेय गिरी,भाजपा मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा,सोशल मीडिया प्रमुख तेजबहादुर पाल,अजय दूबे वत्स,अनुपम सिंह, अजय पाण्डेय, शुभम मनी त्रिपाठी, वीरेंद्र जायसवाल,प्रभाकर तिवारी,आरती देवी आदि रहें।