March 25, 2023

Top1 India News

No. 1 News Portal of India

सांगवेद संस्कृत महाविद्यालय का हुआ चुनाव राधेश्याम बने प्रबंधक

1 min read

रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया

   देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भटनी नगर स्थित सांगवेद संस्कृत महाविद्यालय का चुनाव राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया के प्रागंण चुनाव अधिकारी महेश प्रसाद के देखरेख में सम्पन्न हुआ। प्रबंधक पद के लिए राधेश्याम तिवारी (महंथ जी )व आद्या प्रसाद शुक्ल ने नामांकन किया। इसके अलावा मंत्री पद के लिए उमेश दुबे तथा संतोष शुक्ल ने नामांकन किया।
दोनों पदों पर सहमति न बनने पर उपस्थित 39 सदस्यों के बीच मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई। जिसमें प्रबंधक पद पर राधेश्याम तिवारी को 24 तथा आद्या प्रसाद शुक्ल को 11 व 4 मत अवैध घोषित हुए। मंत्री पर भी उमेश दुबे ने संतोष शुक्ल को हरा दिया।           इसके अलावा सभी के सहमति से दीनदयाल दीक्षित को अध्यक्ष तथा शिवाकान्त मिश्र को उपाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान राजनाथ त्रिपाठी, शिवसुरेश दीक्षित, इन्दूशेखर मिश्र, पवन कुमार, सोहन मिश्र, अवधेश वर्मा, त्रिलोकी तिवारी, वीरेन्द्र पाण्डेय, कौशल किशोर दीक्षित, विंध्यवासिनी शुक्ल को सदस्य निर्वाचित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright ©2022-2023 Top1 India News | Newsphere by AF themes.
Translate »