गांव-गरीब-किसान के कल्याण के लिये प्रतिबद्ध है भाजपा सरकार- अलका
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा देवरिया विधानसभा के देहात मण्डल के गोबराई खास गांव में केंद्र और प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओ और गौ आधारित प्राकृतिक खेती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार गांव गरीब-किसान के कल्याण के लिये प्रतिबद्ध है।
सरकार ने गाँवो में रहने वाले किसानों के लिये योजनाओ के माध्यम से उनकी दशा को सुधारने का कार्य किया। सरकार गांव-गांव जाकर कल्याणकारी योजनाओं को किसानों तक पहुचा रही है।उन्होंने कहा कि सरकार मोटे अनाज की पैदावार तथा गौ आधारित खेती करने के लिये किसानों का आह्वान कर रही है।उन्होंने कहा कि रासायनिक खादों तथा खेतों में रासायनिक दवाओं के प्रभाव के कारण आज पंजाब में वहां की करीब आधा से ज्यादा भमि उसर हो चुकी है तथा देश में करीब 30 करोड़ लोग कैंसर नामक जानलेवा बीमारी से जूझ रहे हैं।उन्होंने कहा कि इससे बचाव का एक मात्र रास्ता है कि लोग गौ आधारित प्राकृतिक खेती और मोटे अनाज का उपयोग हो,तभी मनुष्य का जीवन बचेगा।
भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि रासायनिक उर्वरक और कीटनाशकों के प्रयोग से मिट्टी की उर्वरक क्षमता कम हो रही है और उससे पैदा होने वाले अनाज को खाकर लोग कई प्रकार की बीमारियों के शिकार हो रहे है, भाजपा सरकार ने देश के प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ रखने और मिट्टी की उर्वरक क्षमता को बढ़ाने के लिये गौ आधारित प्राकृतिक खेती और मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ावा दे रही है।
कार्यक्रम के अंत मे जरूरतमंदों में कम्बल भी वितरित किया गया।
गोष्ठी में मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी, अम्बिकेश पाण्डेय, राधेश्याम शुक्ल, सर्वेश नाथ त्रिपाठी, दिनेश गुप्ता, रत्नेश्वर गर्ग, प्रभुनाथ पाण्डेय, अभिलाष सिंह उपस्थित रहे।