स्व0 रामबहादुर सिंह की 13वी पुण्यतिथि के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे सलेमपुर के नगर विकास मंच के प्रांगण में स्व0 रामबहादुर सिंह की 13वी पुण्यतिथि के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार पं दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को पूरा कर रही है। प्रधानमंत्री ने गरीबों को छत देने, शौचालय बनवाने, बिजली का निशुल्क कनेक्शन देने, गरीबों को मुफ्त इलाज कराने सहित गरीबों के लिए विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारा है।पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश सिंह मंटू भाजपा के इस मिशन को बखूबी पूरा कर रहें है।
बरहज के विधायक दीपक मिश्र उर्फ शाका ने कहा कि समाज सेवा सबसे बड़ा कठिन काम है। इस जगह पर नगर विकास मंच के तरफ से लगातार 13 वर्षों से मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा रखी जाती है। जो दशहरा के मेले में आकर्षण का केंद्र रहता है। आज इस जगह पर पूर्व प्रमुख राजेश सिंह मंटू ने हर क्षेत्र से सम्बंधित हजारों लोगों को जो सम्मान दिया है वह काफी सराहनीय है। लार के प्रमुख पति अमित सिंह बबलू ने कहा कि भाजपा सरकार सभी को साथ लेकर चलने व सब को सम्मान देने का काम करती है। इस दौरान जयनाथ कुशवाहा उर्फ गुड्डन,अशोक पांडेय, कन्हैया लाल जायसवाल,अजय दुबे बत्स, पिंटू चौधरी अशोक कुशवाहा, संदीप, जटाशंकर दुबे, शक्ति सिंह,रमाकांत मिश्र उर्फ भोला,अनूप उपाध्याय आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संतोष पटेल ने किया। वहीं भोजपुरी गायक सुनील सनेही ने गीत के माध्यम लोगों का स्वागत किया। कार्यक्रम के आयोजन पूर्व प्रमुख राजेश सिंह मंटू व पूर्व प्रधान राकेश सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया।