जनता की सेवा करने वाले कर्मचारियों की मदद करना पुनीत कार्य:विरेन्द्र
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा द्वारा नगर पंचायत कर्मचारियों को कम्बल वितरित किया गया। जलकल कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में महिला पुरुष कर्मचारियों को कम्बल वितरित करते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि ने कहा कि नगर पंचायत कर्मचारी समाज के सजग प्रहरी हैं जो दिन रात सर्दी गर्मी जैसे मौसम में भी लोगो की सेवा करते रहते है। ऐसे कर्मचारियों को हर तरह की मदद करना आवश्यक एवं पुनीत कार्य हैं।
श्री शर्मा ने कहा कि नगर पंचायत चिन्हित जरूरत मन्दो को सर्दी के मौसम में कम्बल वितरित करने के साथ ही 50 से अधिक स्थानों पर अलाव जलाकर ठंडक से निपटने की हर सम्भव कोशिश किया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत विकास कार्यों से लेकर जनता की हर तरह की सुविधाओं को लेकर के हर संभव अपने स्तर से कार्य किए हैं। जिससे आम जनता को लाभ मिला है आने वाले समय में जनता भी इसे ध्यान में रखेगी। इस अवसर पर
अधिशासी अधिकारी कमलेश कुमार शुक्ला, लिपिक रामविनोद शुक्ल,विजय कुमार निगम,सुनील श्रीवास्तव, संजय उपाध्याय, शशांक शुक्ला,जय रतन चौरसिया,आदि उपस्थित रहे।