March 25, 2023

Top1 India News

No. 1 News Portal of India

विश्व को भारतीय संस्कृति से अभिभूत किया स्वामी विवेकानंद ने-संजय

1 min read

रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया

  देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे स्वामी विवेकानंद की जयंती पर भाजपा नगर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने गरुलपार नगर पार्टी कार्यालय पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।
नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने कहा कि विश्व को भारतीय संस्कृति से स्वामी विवेकानंद ने अभिभूत किया था।शिकागो में उनके ऐतिहासिक भाषण ने दुनिया को भारत की संस्कृति से परिचय कराया था।उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, आध्यात्मिकता और कर्मठता के लिए सदैव प्रेरित करता है। उनके महान विचार और आदर्श देशवासियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति का परिचय सम्पूर्ण विश्व से कराने वाले सभी युवाओं के प्रेरणास्रोत तथा आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें समस्त कार्यकर्ताओं की तरफ से शत-शत नमन।
निकाय चुनाव नगर संयोजक नित्यानंद पाण्डेय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के दार्शनिक व आध्यात्मिक विचार कई पीढ़ियों तक मानव जीवन तथा युवाओं को प्रेरणा देते रहेंगे। स्वामी विवेकानंद ने दुनिया को भारतीय संस्कृति, सभ्यता और परम्पराओं की झलक दिखाई थी। स्वामी जी ने वेदांत की अवधारणाओं और आदर्शों को पश्चिमी दुनिया में पेश किया था।
इस दौरान अम्बिकेश पाण्डेय,दुर्गेशनाथ तिवारी,विष्णु अग्रवाल, गोविन्द मणि,अजय सिंह,जितेन्द्र जायसवाल बंटी,गोविन्द चौरसिया,धर्मेन्द्र सिंह,अतुल पासवान,रत्नेश्वर गर्ग,संजू सोनी,पवन जायसवाल,मिथिलेश मिश्र,दिनेश गुप्ता आदि रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright ©2022-2023 Top1 India News | Newsphere by AF themes.
Translate »