घर के अंदर मिला भाजपा कार्यकर्ता का शव
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
घर पर रहता था अकेला, घर से बाहर न आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई।
सूचना पर रविवार की रात पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता के घर का दरवाजा तोड़कर उसका शव बरामद किया। आसपास के लोगों को जैसे ही इसकी जानकारी हुई लोग भाजपा नेता के घर के पास जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है ।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मदरापाली भरथराय गांव निवासी मुनीब गुप्ता (45) वर्ष भाजपा के बूथ प्रमुख थे। वह घर
पर अकेले रहते थे। उनके पिता ठाकुर प्रसाद गुप्ता, माता और पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। शनिवार की सुबह गांव के लोगों ने उन्हें आखिरी बार गांव में देखा था।
देवरिया में संदिग्ध परिस्थितियों में भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई खिड़की से देखने पर हुई जानकारी रविवार देर रात तक दिखाई नहीं देने पर आसपास के लोगों ने पता लगाने की कोशिश की। दरवाजा अंदर से बंद होने पर खिड़की से झांककर देखा तो मुनीब फर्श पर पड़े थे। लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। शोर सुनकर आस पास के लोग जुट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो मुनीब गुप्ता की मौत हो चुकी थी।
रिश्तेदारों के यहां रहते हैं 2 बच्चे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मुनीब के तीन बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा बृजेश और मझला बेटा बाहर नौकरी करते हैं। वहीं, तीसरे नंबर का बेटा और सबसे छोटी बेटी अपने रिश्तेदार के यहां रहते हैं। थानाध्यक्ष रामपुर कारखाना राजेश पांडेय ने बताया कि स्थनीय लोगों की सूचना पर मुनीब गुप्ता के घर का दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है जांच की जा रही है।