लापता छात्र का गंडक नदी में मिला शव, परिजनों में मची चीख-पुकार
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के रावतपार रघेन गांव निवासी सुमंत शर्मा का बेटा सतीश शर्मा 16 इंटर मीडिएट का छात्र था। 24 दिसम्बर को चार बजे दिन में घर से मंदिर जाने की बात कह निकला था। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी थी।
जानकारी के मुताबिक देवरिया जिले में चार दिन पूर्व घर से लापता हुए छात्र सतीश शर्मा का शव बुधवार की सुबह उसके गांव से उत्तर दिशा में गंडक नदी में उतराता हुआ मिला। शव मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक के पिता सुमंत शर्मा ने शव की शिनाख्त अपने छोटे पुत्र के रूप में की। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।
लार थाना क्षेत्र के रावतपार रघेन गांव निवासी सुमंत शर्मा का बेटा सतीश शर्मा 16 इंटर मीडिएट का छात्र था। 24 दिसम्बर को चार बजे दिन में घर से मंदिर जाने की बात कह निकला था। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी थी। उधर बुधवार की सुबह मछुआरे गंडक नदी में चनुकी घाट पुल के नीचे मछली पकड़ रहे थे। इसी बीच एक शव उतराता हुआ देखा।
इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मछुआरों की सहयोग से शव को बाहर निकाला गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही नदी तट पर पहुंचे पिता ने शव की शिनाख्त सतीश के रूप में की। बेटे की मौत के बाद से मां हेवती देवी गश खाकर गिर पड़ी। वहीं पिता बेटे की मौत से गमजदा हैं। सीओ देव आनंद ने बताया कि छात्र का शव गांव से उत्तर दिशा में स्थित गंडक नदी से मिला है। परिजनों ने शव की पहचान की है।
परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत करने की इच्छा रह गई अधूरी
सतीश घर पर ही रहकर इंटरमीडिएट में पढाई करता था। पिता सुमंत किराए पर गाड़ी चलाते हैं। बड़ा भाई प्रतीक घर ही रहता है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसको लेकर सतीश हमेशा चिंतित रहता था। वह अक्सर मम्मी पापा से कहता था कि जब मैं कमाने लगूंगा तो परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक हो जाएगी। क्या पता कि उसकी यह इच्छा अधूरी रह जाएगी। यह कह पिता फफक पड़े। मौजूद लोगों ने उनका ढांढस बंधाया।