पंकज जिलामहामंत्री तो सुनील गौतम को भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजन सोनकर ने भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह की सहमति से पंकज कुमार पासवान को जिलामहामंत्री,सुनील कुमार गौतम को जिलाउपाध्यक्ष तथा अमिताभ भगत को सलेमपुर मण्डल का अनुसूचित मोर्चा भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है।इस सबके पदाधिकारी बनाये जाने पर भाजपा कार्यालय औरा चौरी पर इन सभी का भाजपा पदाधिकारियो ने माला पहना और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया।
इस दौरान जिला प्रभारी सुनील गुप्ता ने कहा कि मुझे विश्वास है कि ये सभी लोग अपने काम और मेहनत से संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।अनुसूचित वर्ग के लोगो के बीच भाजपा की नीतियों को लेकर जायेंगे और उनको भाजपा से जोड़ने का काम करेंगे।अनुसूचित वर्ग का सबसे अधिक सम्मान भाजपा में ही है।
जिलाउपाध्यक्ष भाजपा अरुन कुमार सिंह ने कहा कि ये लोग अपनी कार्य कुशलता से संगठन को जनपद में एक नयी पहचान दिलायेंगे,यह हम सभी को भरोसा है।भाजपा की मोदी और योगी सरकार द्वारा अनुसूचित वर्ग के हित मे किये जा रहे कार्यो को लोगो तक पहुचा भाजपा को ताकत देने का काम करेंगे।
इस दौरान जिलाउपाध्यक्ष भाजपा राजेश कुमार मिश्र,जिलामहामंत्री भाजपा रविन्द्र किशोर कौशल,जिला मंत्री भाजपा शिवकुमार राजभर,मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय,अनुसूचित मोर्चाध्यक्ष राजन सोनकर,मारकंडेय गिरी,सुधीर श्रीवास्तव,राकेश राजभर,विजय पंडित,राजन मल्ल,शैलेश शर्मा,राहुल कुमार आदि रहे।