देश की समृद्धि का रास्ता गांवों के खेतों और खलिहानों से होकर गुजरता है-गिरीश तिवारी
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर भरथुआ चौराहे पर उनकी चित्र पर भाजपा नेताओं के माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि दी।
जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीशचंद्र तिवारी ने कहा कि
कहा कि चौधरी चरण सिंह स्वाधीनता आंदोलन के समय राजनीति में प्रवेश किए। उनका मानना था कि देश की समृद्धि का रास्ता गांवों के खेतों और खलिहानों से होकर गुजरता है। वह किसानों के हितैषी थे। उनके प्रयासों से तैयार जमींदारी उन्मूलन विधेयक राज्य के कल्याणकारी सिद्धांत पर आधारित था। जुलाई 1952 को प्रदेश में जमींदारी प्रथा का उन्मूलन हुआ और गरीबों को उनका अधिकार मिला।
भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। देश के आर्थिक योगदान में किसानों की भूमिका अहम है।
भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा गुड्डन ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके सिद्धांतो को अपनाते हुए किसानों को खुशहाल बनाने पर जोर दिया गया।
उक्त अवसर पर किसान मौर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र, मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल,अशोक पाण्डेय,सन्तोष पटेल,अमरेश सिंह बबलू,अजय दूबे वत्स,धनन्जय चतुर्वेदी,बलबीर सिंह दादा,अनूप उपाध्याय,बृजेश कुशवाहा,अभय तिवारी,जगदीश यादव,अनिल ठाकुर,अशोक प्रजापति,संदीप सिंह,हितेन्द्र तिवारी,छोटेलाल गुप्ता,अनूप मिश्रा आदि मौजूद रहे।