प्रचंड जीत ने दिखाया कि हर वर्ग ने पूरे दिल से भाजपा के साथ दिया-पूर्व केंद्रीय मन्त्री
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे गुजरात ने खोखले वादे, रेवड़ी व तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को नकार कर विकास और जनकल्याण को चरितार्थ करने वाली नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भाजपा को अभूतपूर्व जनादेश दिया है।इस प्रचंड जीत ने दिखाया है कि हर वर्ग चाहे महिला हो, युवा हो या किसान हो सभी पूरे दिल से भाजपा के साथ हैं।
उक्त बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री,नगर पालिका परिषद देवरिया के प्रभारी शिवप्रताप शुक्ला ने पंडित अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम टाउन हॉल में भाजपा द्वारा आयोजित नगर पालिका देवरिया के वार्ड प्रभारियों,वार्ड संयोजको,वार्ड प्रवासियों,बूथ संयोजको और बूथ सह संयोजको की बैठक को सम्बोधित करते हुये कही।उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा पूरे प्रदेश में प्रचण्ड बहुमत से चुनाव जीतेगी।प्रदेश की जनता ने सपा,बसपा,कांग्रेस के कुशासन को देखकर ही भाजपा की विकासपरक सरकार प्रदेश में लायी थी,जो जनता के विश्वास पर खरी उतर रही है और प्रदेश को सवारने का काम कर रही है।पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस निकाय चुनाव में नगर पालिका देवरिया की सीट भाजपा रिकार्ड मतों से जीते इसके लिये आप सभी जन-जन से सम्पर्क कर,भाजपा की केन्द्र तथा प्रदेश सरकार के कार्यो को बताये।जिम्मेदार और कर्मठी कार्यकर्ताओ को निश्चित ही इस चुनाव में काम मे लगाया जाये।
अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने,संचालन चुनाव संयोजक नित्यानंद पाण्डेय ने,मण्डल प्रभारी रमेश सिंह ने आभार ज्ञापन तथा वृत्त जिलामहामंत्री भाजपा प्रमोद शाही ने लिया।
बैठक में विधायक सदर डॉ.शलभ मणि त्रिपाठी,पूर्व विधायक रविन्द्र प्रताप मल्ल,नपाध्यक्ष अलका सिंह,अजय शाही,नागेश पति त्रिपाठी,अरविन्द चौहान,जितेंद्र सिंह,कृष्णानाथ राय,बलराम उपाध्याय,निशिरंजन तिवारी,अम्बिकेश पाण्डेय,दुर्गेशनाथ त्रिपाठी,अनिल गुप्ता,तेजबहादुर पाल,राहुल कुमार,शुभम मणि त्रिपाठी,शिवेश पाण्डेय,भारती शर्मा,रितु शाही,आराधना पाण्डेय आदि रहें।