गुजरात मे भाजपा के विकासवादी नीतियों की जीत है-अन्तर्यामी
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले के गुजरात विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक और प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय के नेतृत्व में सुभाष चौक पर पटाखा फोड़,मिठाई बांट जश्न मनाया।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि गुजरात विधानसभा में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के लिए जमीन से जुड़े सभी समर्पित कार्यकर्ताओं का हृदय से अभिनंदन।यह प्रंचड जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की विकासवादी नीतियों,गुजरात के लिए उनके द्वारा लिए गए संकल्प और सुशासन की जीत है।
जिलाउपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि गुजरात मे भाजपा मतलब विश्वास,विकास है।इसलिये गुजरात की जनता ने फिर एकबार भाजपा को सत्ता सौपा है।
जिलाउपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दिल मे गुजरात बसता है तो गुजरात के दिल मे प्रधानमंत्री मोदी यह गुजरात का प्रचण्ड विजय साबित कर रहा है।
इस दौरान प्रमोद शाही,रविन्द्र किशोर कौशल,हेमन्त मिश्र,निर्मला गौतम,अम्बिकेश पाण्डेय,तेजबहादुर पाल,शिवेश पाण्डेय,शुभम मणि त्रिपाठी,भारती शर्मा,आराधना पाण्डेय,मधु जायसवाल,अनामिका सिंह,सविता अग्रवाल,अमित कुमार दूबे,बंटी जायसवाल,अजय सिंह,सत्यप्रकाश प्रकाश सिंह पिन्टू,अजित मिश्र आदि रहे।