जरूरतमंदों में कम्बल बांट सलेमपुर सांसद रविन्दर कुशवाहा का जन्मदिन मनाया गया
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे सलेमपुर के लोकप्रिय सांसद रविन्द्र कुशवाहा का जन्मदिन लार विकासखण्ड सभागार में मनाया गया।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू के नेतृत्व में ब्लाक सभागार में सांसद जी का जन्मदिन केक काट कर बड़े धूमधाम से मनाया गया।उन्होंने क्षेत्र से आये जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किया।
इस अवसर पर सभी ने भगवान से उनकी दीर्घायू होने की कामना की।
विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने सांसद रविन्दर कुशवाहा को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उन्होंने ईश्वर से सांसद जी को उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें।
भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा गुड्डन ने सांसद रविन्दर कुशवाहा को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी लंबी आयु और सुखद व उज्ज्वल राजनीतिक जीवन की कामना की।
सांसद रविन्दर कुशवाहा ने टेलीफोनिक अपने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज की सेवा ही मेरा लक्ष्य है और सभी कार्यकर्ता हर वर्ग के जरूरतमंद की मदद करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के इस स्नेह से अभिभूत हूं और सभी लोग मिलकर निचले पायदान पर बैठे हर व्यक्ति की मदद करें और हमेशा सेवा और सहयोग के लिए तत्पर रहें जिससे एक स्वस्थ समाज की स्थापना की जा सके।
युवा नेता सत्यप्रकाश सिंह विशेन ने सभी कार्यकर्ताओ के प्रति आभार व्यक्त किया।
उक्त अवसर पर बलबीर सिंह दादा,अजय दूबे वत्स,जगदीश यादव,अशोक कुशवाहा,संजय कुशवाहा,शमशुद्दीन अंसारी,अरविंद पाण्डेय,सन्तोष पटेल,असनारायन सिंह,संदीप सिंह विशेन,अशोक प्रजापति,विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।