भाजपा सरकार में किसान खुशहाल- सुनील गुप्ता
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा नगर पंचायत बरियारपुर के रामभरोसा चौराहा पर किसान प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला प्रभारी ,क्षेत्रीय महामन्त्री सुनील गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों के लिए सरकार ने कल्याणकारी योजनाओ के माध्यम से उनके सम्मान को बढ़ाया है, जिससे किसान खुशहाल हुए है।
सरकार ने किसानों के लिए सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ करने के साथ ही बीज और उर्वरक व्यवस्था भी सुनिश्चित किया है।
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि सरकार किसानों के आशा और विश्वास पर खरी उतरी है और किसानों की आय दुगुनी करने के लिये प्रतिबद्ध है।
उन्हीने कहा कि कृषि क्षेत्र में अदभुत विकास हुआ है, उत्तरप्रदेश में पारदर्शी और निष्पक्ष व्यवस्था से किसानों का कल्याण हो रहा है।
सम्मेलन को मुख्य रूप से रमाशंकर कुशवाहा , कृष्णानंद गिरी, काशीपति शुक्ल ने सम्बोधित किया।
सम्मेलन की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा अरुण मिश्र ने किया।
सम्मेलन में मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, अजय दुबे वत्स, दिवाकर यादव, विजय कुमार मल्ल, झम्मन शाही, महेश गुप्ता, सुनील मद्देशिया, अखिलेश मिश्र, दूधनाथ चौहान उपस्थित रहे।