जनता विपक्ष का सफाया कर खिलायेगी कमल-शलभ
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भारतीय जनता पार्टी गौरीबाजार मण्डल द्वारा नगर पंचायत में बूथ विजय पद यात्रा मण्डल अध्यक्ष बृजेश गुप्ता और चुनाव संयोजक राजेश कुमार मिश्र द्वारा निकाला गया।बूथ विजय यात्रा रामपुर चौराहे से शुरू हुयी जो सभी वार्डो में घूमती हुयी गौरीबाजार चौराहे पर समाप्त हुयी।
जहा उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये सदर विधायक डॉ.शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा की मोदी और प्रदेश सरकार के कार्यो का लाभ सीधे जनता को मिल रहा है।भाजपा की सरकार में देश और प्रदेश विकास की नयी ऊंचाई छू रहा है।इस पद यात्रा में शामिल भारी भीड़ यह बता रही है कि जनता भाजपा सरकार के कार्यो से पूरी तरह खुश है।ये जनता इस निकाय चुनाव में विपक्ष का पूरी तरह से सफाया कर कमल खिलायेगी।
कार्यकर्ताओं के ताकत से बनेगी ट्रिपल इंजन की सरकार-सुनील👇
भाजपा जिलाप्रभारी सुनील गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के मेहनत से जनता ने आशीर्वाद देकर केंद्र और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनवाया।अब यही जनता यह ठान चुकी है कि निकाय चुनाव में भाजपा को विजयी बनाकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनायेंगे।
निकाय चुनाव संयोजक,जिलाउपाध्यक्ष भाजपा राजेश कुमार मिश्र ने बूथ विजय पद यात्रा को सफल बनाने के लिये कार्यकर्ताओं व जनता के प्रति आभार ज्ञापित किया।
इस दौरान रमेश गुप्ता,विनय जायसवाल,प्रदीप मद्धेशिया,दिनेश पाण्डेय,कलीम,आदित्य सिंह,देवीशरण जायसवाल,जगरनाथ श्रीवास्तव,प्रिन्स पाण्डेय,पप्पू गुप्ता,जयकिशुन,मनोज सिंह, करमवीर सिंह,रामजी वर्मा,विकास आदि रहे।