देश मे शीर्ष पांच सांसदों मे स्थान पाने पर किया गया सम्मानित
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन जिला ब्यूरो चीफ देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे विगत दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विभिन्न माध्यमों से देश के सभी सांसदों का सर्वे कराया गया था कि वे जनता और कार्यकर्ताओं के बीच कितना सम्पर्क में रहते है।प्रधानमंत्री द्वारा कराये गये इस जनता और कार्यकर्ताओं से संपर्क की कसौटी पर देश मे शीर्ष पांच सांसदों में स्थान पाने पर देवरिया सदर सांसद डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी का औरा चौरी भाजपा कार्यालय पर सम्मान समारोह का आयोजन कर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुये सदर सांसद डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा कहते है कि सांसद और विधायक बनना राजनीति नही,राजनीति का मतलब है कि आप जनता और कार्यकर्ता के बीच कितना समय रहते है।उनके समस्याओं का समाधान कितना कराते है।उनके सुख-दुःख में कितना सहभागी बनते है।जनता की सेवा कितनी करते है।प्रधानमंत्री मोदी की इसी बात को ध्येय मानकर कार्यकर्ताओ और जनता के बीच में हमेशा रहता हूँ।हम सभी पार्टी को एक परिवार मानकर काम करते है।मैं बूथ स्तर पर भी जाकर कार्यकर्ताओ के साथ काम करता हूँ।कार्यकर्ताओ की बदौलत मुझे यह सम्मान मिला,उन्ही की वजह से मैं आज इस स्थान पर हूँ।यह सम्मान मेरा नही कार्यकर्ताओ का सम्मान है।
सम्मान समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने तथा संचालन महामंत्री प्रमोद शाही ने किया।
सम्मान समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठठे लाल निगम,क्षेत्रीय मंत्री हरिचरन कुशवाहा,अजय कुमार दूबे, गंगा कुशवाहा,अरुण सिंह,संजय सिंह एडवोकेट,रविन्द्र किशोर कौशल,रमेश सिंह सैंथवार,महेश मणि,हेमन्त मिश्रा, निर्मला गौतम,रामाज्ञा चौहान,शिवकुमार राजभर,राजेन्द्र मल्ल, अम्बिकेश पाण्डेय,तेजबहादुर पाल,भारती शर्मा,राजेश मिश्र, शमसुद्दीन अहमद,राजन सोनकर,रवि पाल,राजू गौंड, राजेश कुशवाहा,प्रवीण मल्ल, प्रभाकर राय,विजय गौंड,रामदास मिश्रा, संजय राव,जयप्रकाश मणि, संजय पाण्डेय,बृजेश गुप्ता,जितेंन्द्र सिंह,अरविन्द चौहान,रामेश्वर पाण्डेय,नागेश पति,योगेश प्रजापति,जीवन पति त्रिपाठी, विजय श्रीवास्तव,उमेश मल्ल, रमेश सिंह,कृष्णानाथ राय,अनिल पाण्डेय,रामाशीष प्रसाद,ममता शाह,पूनम शर्मा,सीमा जायसवाल,अजय दूबे वत्स,राहुल कुमार,अजित भारती, धीरज पाठक,गिरिजेश मणि आदि रहे।