साईबर सेल द्वारा 108 गुमशुदा मोबाईल बरामद कर सम्बन्धित को सुपुर्द किया गया
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन जिला ब्यूरो चीफ देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे पुलिस अधीक्षक जनपद देवरिया संकल्प शर्मा द्वारा गुमशुदा मोबाईल के संबन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु साइबर सेल जनपद देवरिया को प्रार्थना पत्र के निस्तारण एवं गुमशुदा मोबाईल फोन की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके परिप्रेक्ष्य में साइबर सेल जनपद देवरिया द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के पर्यवेक्षण में गुमशुदा मोबाईल फोन के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण एवं मोबाईल की बरामदगी हेतु नियमानुसार लगातार प्रयास किया जाता रहा, जिसके परिणाम स्वरूप 108 आवेदकगण के गुमशुदा 108 मोबाईल फोन जिनकी कीमत लगभग 15 लाख रूपये है, जिन्हे नियमानुसार कार्यवाही करते हुए बरामद किया गया। बरामदशुदा मोबाईल फोन आज दिनांक-14.06.2022 को संबन्धित आवेदकगणों को उन्हें सुपुर्द किया गया।
बरामद करने वाली टीम का विवरण:-
01. उ0नि0 राहुल सिंह, साइबर सेल जनपद-देवरिया,
02. कं0ऑ0 शिवमंगल यादव, साइबर सेल जनपद-देवरिया,
03. आ0 प्रद्युम्न जायसवाल, साइबर सेल जनपद-देवरिया,
04. आ0 दीपक सोनी, साइबर सेल जनपद-देवरिया,
05. आ0 विजय राय, साइबर सेल जनपद-देवरिया,
06. म0आ0 प्रियंका मिश्रा, साइबर सेल जनपद-देवरिया,
07. म0आ0 पूर्णिमा चौधरी, साइबर सेल, जनपद-देवरिया,
बरामद मोबाईल फोन का विवरण:-
1 REDMI 26
2 VIVO 22
3 REALME 20
4 OPPO 11
5 SAMSUNG 08
6 INFINIX 07
7 POCO 05
8 TECHNO 05
9 OTHERS 04
TOTAL:- 108 MOBILES
ऑनलाइन फ्रॉड के सम्बन्ध में साइबर क्राइम सेल द्वारा वापस कराये गये रूपये:-
जनपद में साइबर अपराध से पीड़ित व्यक्तियों ने अपनी फरियाद पुलिस अधीक्षक देवरिया को सौपा तो उन्होंने प्रार्थना पत्रों पर संज्ञान लेते हुए साइबर सेल को निर्देशित किया कि सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सर्व प्रथम धनराशि को यथा सम्भव उनके खाते में वापस करा दिया जाय तथा उक्त अपराधियों पर भी सख्त कार्यवाही की जाय।
पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर सेल नें त्वरित कार्यवाही करते हुए माह मई में 11 व्यक्तियों के 5,35,656/-रूपये (पांच लाख पैंतीस हजार छःसौ छप्पन रूपये) खाते से अवैध तरीके से निकाले गये धनराशि को उनके खाते में वापस कराने में सफलता हासिल की।
जिनका विवरण निम्नवत है:
1- कृष्णा मिश्रा राम निवासी जनपद देवरिया के खाते से अवैध रूप से ऑनलाइन निकासी कर ली गयी थाी, जिसके परिप्रेक्ष्य में साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित के खाते में 97,000/-रूपये वापस कराया गया।
2- सावन कुमार यादव, निवासी जनपद देवरिया के खाते से अवैध रूप से ऑनलाइन निकासी कर ली गयी थाी, जिसके परिप्रेक्ष्य में साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित के खाते में 42,000/-रूपये वापस कराया गया।