नेहरू युवा केन्द्र देवरिया के तत्वाधान में साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता के लिए हुए कार्यक्रम
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे लार क्षेत्र मे निमित्त एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 01 जून 2022 को देवरिया जिले के विकास खण्ड लार के अंतर्गत ग्राम पंचायत चनुकी में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक देवव्रत पाण्डेय व साइबर सेल थाना भाटपार रानी के कुशल समन्वय द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ उपनिरीक्षक रंजित सिंह के द्वारा स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
जिसमे साइबर सेल भाटपार रानी के उपनिरीक्षक रंजित सिंह के द्वारा रानी लक्ष्मीबाई युवती मण्डल, विवेकानन्द युवा मण्डल के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यो को साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया गया।
राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक देवव्रत पाण्डेय ने बताया कि युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के अधीन नेहरू युवा केन्द्र संगठन की यह मंशा है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में गठित युवा मण्डल युवती मंडल को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करते हुए उन्हे सशक्त किया जाए।
अगर किसी भी प्रकार की ऑनलाइन पेमेंट किसी आवंछनीय पेमेंट अकाउंट में प्रेषित किया जाता है तो तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराए साथ ही अपने निजी जानकारी किसी अन्य को साझा न करें तथा किसी भी प्रकार की लिंक जो संदेहास्पद व फर्जी है उस पर निजी जानकारी न भरे।
इस दौरान थाना भाटपार रानी से रविंद्र यादव, सतेन्द्र यादव, सुजीत यादव, शिखा चौहान, ग्राम विकास अधिकारी अल्पना सिंह,आगनवाड़ी कार्यकर्त्री विमला देवी, पूनम देवी, ग्राम पंचायत सहायक अनुराधा पाण्डेय,रानी लक्ष्मीबाई युवती मंडल अध्यक्ष अमृता पाण्डेय,कविता पाण्डेय,सुनीता पाण्डेय,काजल पाण्डेय,नेहा पाण्डेय,शिवानी पाण्डेय, आचंल पाण्डेय व विवेकानंद युवा मण्डल में अमरेश पाण्डेय, नीतेश कुमार, रामबाबू, मांनवेद्र पाण्डेय,अंगद पाण्डेय, अनुराग पांडेय, अभिषेक सिंह कुशवाहा,वैभव द्विवेदी, विनित धर द्विवेदी
समेत अनेक युवाओं व युवतियों की उपस्थिति रही।