यातायात सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान-2022 के अनुपालन में जनपदीय पुलिस द्वारा यातायात नियमों/संकेतो के प्रति आमजन को किया गया जागरूक
1 min read
यातायात सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान-2022 के अनुपालन में जनपदीय पुलिस द्वारा यातायात नियमों/संकेतो के प्रति आमजन को किया गया जागरूक
सड़क दुर्घटनाओं तथा उनसे होने वाली मृत्यु को रोकने के लिए यातायात सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान के क्रम में आज दिनांक 29.05.2022 को प्रभारी निरीक्षक श्रावस्ती व थानाध्यक्ष गिलौला द्वारा पुलिस टीम के साथ कस्बा/क्षेत्र में आमजन को यातायात नियमों/संकेतो का सदैव पालन करने हेतु जागरूक किया गया,साथ ही साथ उन्हें अपने सगे संबंधियों को भी यातायात नियमो/संकेतो का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया,व पुलिस टीम द्वारा पम्पलेट वितरित किया गया। जिसमे प्रभारी निरीक्षक श्रावस्ती श्री योगेन्द्र राय व थानाध्यक्ष गिलौला श्री विशुनदेव पाण्डे मौजूद रहे।