दूल्हे को वीडियो भेजकर प्रेमी ने रुकवाई प्रेमिका की शादी, अब थाने में चल रही पंचायत
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन जिला रिपोर्टर देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी क्षेत्र के एक गांव में तय थी। तीन दिन पहले तिलक भी चढ़ गया था। तिलक चढ़ने के दूसरे दिन बाद एक शख्स ने दूल्हे को शादी न करने के लिए चेताया। बुधवार को बरात आनी थी।
इसके बाद भी दूल्हे ने शादी से इनकार नहीं किया। युवक ने इसके बाद अपने साथ दुल्हन की एक वीडियो दूल्हे को भेज दिया। वीडियो देखने के बाद दूल्हे का होश उड़ गया और उसने शादी से इनकार कर दिया।
शादी के ऐन मौके पर दूल्हे के इनकार करने के बाद लड़की के घर वाले परेशान हो गए। इसके दुल्हन पक्ष के लोग दूल्हे को मनाने उसके दरवाजे पर पहुंच गए। इसके बाद भी बात नहीं बनी तो महुआडीह थाना पर पंचायत चली। जो देर शाम तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई। उधर दोनों परिवारों में तैयारियां ठप होने से आए रिश्तेदारों और गांव के लोगों में कौतूहल बना हुआ है। एसओ प्रमोद सिंह ने कहा कि तिलक चढ़ गया था। बरात आनी थी लेकिन दूल्हे को एक वीडियो भेजा गया, जिसके बाद से वह शादी से इनकार कर रहा है। मामले सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।