सौतेली मां ने खेला खूनी खेल, दो सौतेले बेटों का गला रेतकर हत्या
1 min read
रिपोर्ट- सद्दाम हुसैन जिला रिपोर्टर देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले में सौतेली मां ने खेला खूनी खेल, दो सौतेले बेटों का गला रेता; हत्या में बेटे-बहू ने भी दिया साथयूपी के देवरिया में एक सौतेली मां ने बुधवार की सुबह खूनी खेल खेला। बंटवारे के झगड़े को लेकर इस मां ने अपने दो सौतेले बेटों की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात में उसके अपने बेटे-बहू ने भी साथ दिया।
यूपी के देवरिया में बुधवार की सुबह एक सौतेली मां ने खूनी खेल खेला। बंटवारे के झगड़े में उसने अपने दो सौतेले बेटों की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस वारदात में महिला के खुद के बेटे और बहू ने उसका साथ दिया।
घटना गौरीबाजार थाना क्षेत्र के देवतहां गांव की है। सूचना पर एसपी देवरिया भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सौतेली मां, उसके बेटे और बहू को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों से पूछताछ चल रही है।
मिली जानकारी के अनुसार देवतहां गांव के रहने वाले श्रीनिवास प्रसाद दुबई में नौकरी करते हैं। उनके साथ ही उनका बड़ा बेटा जितेंद्र भी नौकरी करता है। उन्होंने दो शादियां की है। घर पर उसकी पहली पत्नी कुसुम देवी, उसका बेटा राजू और बहू अर्चना के अलावा दूसरी पत्नी मनसा देवी, बेटे अजय ( उम्र 18 वर्ष) और अभिषेक ( उम्र 12 वर्ष) थे।