नवविवाहिता की मौत के मामले में छह पर केस दर्ज
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के विशुनपुर निवासी 7 लोगो के खिलाफ भटनी पुलिस ने दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने नवविवाहिता की मां के तहरीर पर कार्रवाई की है। जिसमें पति,सास,ससुर,देवर,ननद एवं एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
बरियारपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी छोटे लाल साहनी की बेटी का विवाह 22 मई 2021 को भटनी के विशुनपुर निवासी राज साहनी से हुई थी। मायके पक्ष को 16 अप्रैल को गांव के किसी ने सूचना दी कि उनके बेटी की मौत हो गई है। मायके पक्ष के लोगों के गांव पहुचने पर वंदना के ससुराल वालों ने उसके लापता हो जाने की जानकारी दी। पुलिस को बन्दना की मां ने तहरीर देकर पति राज,देवर हरेराम,विजय,योगेंद्र,ससुर विश्राम साहनी ,सास सीता,ननद मीना,लालती के खिलाफ बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया।