बीजेपी कार्यकर्ता भीमराव अंबेडकर की जयन्ती पर 14 अप्रैल उनके चित्र पर माल्यार्पण करेंगे
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत कल 14 अप्रैल बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयन्ती पर भाजपा देवरिया के सभी कार्यकर्ता सुबह अपने-अपने घर पर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण करेंगे तथा भाजपा देवरिया द्वारा इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी आडिटोरियम टाउन हॉल में गोष्ठी का आयोजन सुबह 11 बजे से किया गया है।जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में राज्यसभा सांसद शिवप्रताप शुक्ला उपस्थित रहेंगे।
वही भाजपा देवरिया नगर मण्डल के कार्यकर्ताओं द्वारा कल 14 अप्रैल को सुबह 7.30 बजे रामगुलाम टोला स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।
उक्त जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय ने दिया।