रुझान के नतीजे आते ही जिला पंचायत परिसर में एकत्रित कार्यकर्ता झूमने थिरकने लगे
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया कुशीनगर स्थानीय निकाय प्राधिकरण विधान परिषद चुनाव मतगणना के दिन सुबह से ही कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह था। सुबह भाजपा प्रत्याशी डॉ रतनपाल सिंह जिला पंचायत परिसर स्थित पंचायत अध्यक्ष के आवास पहुंचे तत्पश्चात बाल हनुमान मंदिर पर मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी, एमएलसी चुनाव के प्रभारी जितेन्द्र प्रताप राव उपस्थित रहे। प्रातः 8:00 से ही जिला पंचायत परिसर स्थित अध्यक्ष के आवास पर सुबह 9 बजे से ही भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित होने लगे। कुछ ही समय बाद मतगणना के रुझान आने लगे, मतगणना में प्रत्याशी के प्रति काफी अंतराल देखने के पश्चात कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त होने लगा। 10:30 बजे के लगभग परिणाम आ गया। उपस्थित कार्यकर्ता और समर्थक मोदी, योगी ,रतनपाल सिंह के नारे लगने लगे। प्रशासन द्वारा परिणाम घोषित होने से पूर्व ही ढोल नगाड़ा डीजे बजने लगा अबीर गुलाल उड़ने लगा कार्यकर्ता एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई देने लगे। मिठाईयां बटने लगी। भाजपा के सभी जिला पदाधिकारी, और देवरिया ,कुशीनगर, गोरखपुर से भी कार्यकर्ता उपस्थित हुए।विजयी भाजपा प्रत्याशी ने भी उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं आमजन को शुभकामनाएं एवं बधाई दिया।वही कार्यकर्ताओ ने भाजपा प्रत्याशी को माल्यार्पण कर अबीर गुलाल लगा बधाई दिया।
घोषणा के पूर्व ही उड़ने लगे अबीर गुलाल, बजने लगा ढोल नगाड़े, डीजे
बधाई देने वालों में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र सिंह, सांसद देवरिया डा.रमापति राम त्रिपाठी, सांसद बांसगांव कमलेश पासवान, सांसद सलेमपुर रविन्द्र कुशवाहा, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चन्द्र तिवारी,विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, विधायक शाका मिश्रा, विधायक सुरेन्द्र चौरसिया,विधायक जयप्रकाश निषाद,विधायक सभाकुँअर कुशवाहा, चुनाव प्रभारी जितेन्द्र प्रताप राव,विधायक पीएन पाठक,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह “आशु”, विनय सिंह जेआरएफ, प्रदेश संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ रमेश सिंह, बंधु उपेन्द्र सिंह, छट्ठे लाल निगम, सत्येन्द्र मिश्रा, जिला प्रभारी सुनील गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष देवरिया अंतर्यामी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कुशीनगर प्रेमचंद मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह,अजय शाही, भूपेन्द्र सिंह, प्रमोद शाही, रमेश सिंह, सत्येन्द्र मणि त्रिपाठी, अंबिकेश पाण्डेय,कृष्णानाथ राय,रामदास मिश्रा, राघवेन्द्र वीर विक्रम सिंह,भूपेन्द्र सिंह,अरुण सिंह,रामाज्ञा चौहान,रजनीश उपाध्याय, सी पी सिंह, अंकुर राय, नीरज शाही, राजेश मिश्रा, रामाशीष प्रसाद, भानू प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य विनय जायसवाल, अमित रजक,सुनील निषाद, अमित सिंह, मंडल अध्यक्ष वैभव सिंह शोले, कमलेश सिंह, अजय सिंह, उग्रसेन राव, अमित सिंह बबलू, अमरेश सिंह बबलू, राजेश सिंह, मुन्ना सिंह, डब्लू शाही, राजेश तिवारी, आदि उपस्थित रहे।