बीजेपी द्वारा सलेमपुर के करौटा मे कार्यकर्त्ता सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे कार्यक्रम का आगाज भोजपुरी गायक सुनील स्नेही ने ‘इतिहास बनल बा देवरिया के’ गाने के साथ किया।
मुख्य अतिथि रविन्द्र कुशवाहा ने कार्यकर्ताओ को शाल ओढ़ाकर और माला पहनाकर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि अच्छे शासन की परिकल्पना रामराज्य कहलाता है। मोदी और योगी के जन कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया। जनता के दिए गए जनादेश का
सम्मान किया जाएगा। जनता की अपेक्षाएं और आकांक्षाओं पर खरा उतरने की पुरजोर कोशिश
रहेगी। कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ होते हैं। इसलिए वे सदैव सम्मान के पात्र होते हैं। खासकर वैसे
कार्यकर्ता जिन्होंने पार्टी को अपने परिश्रम के बल पर सींच कर इतना बड़ा रूप दिया है।
बरहज विधायक दीपक मिश्रा शाका ने कहा कि ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में सबका साथ सबका विकास के साथ बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किए गए हैं। जनता ने भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों को चुनकर भेजा है, जो यह दर्शाता है कि भाजपा की केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार जनता की उपेक्षाओं
के अनुरूप विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने में सफल रही है। कार्यक्रम का संचालन अशोक पांडेय ने किया।
संयोजक धनञ्जय चतुर्वेदी ने सभी अतिथियोके प्रति आभार व्यक्त किया। करौता गांव के ग्रामीणों ने गांव के विकास के
लिए ज्ञापन दिया। ब्लॉक प्रमुख लार अमित सिंह बबलू,पूर्व जिला
पंचायत अध्यक्ष धनञ्जय राव, मंटू सिंह,संदीप सिंह टिंकू,कन्हैया लाल जायसवाल,त्रिपुणायक
विश्वकर्मा, शेषनाथ भाई,अजय दुबे वत्स,अनूप उपाध्याय, अमित उपाध्याय,शमशुद्दीन, छोटेलाल
गुप्ता,दीनबन्धु सिंह,भूपेश शाही,अशोक कुशवाहा,अंकित सिंह,विनय पांडेय,अशोक
सिंह,रवि कुशवाहा, मन्नजय मौर्या, चन्द्रहास,रामजी चौहान आदि उपस्थित रहे।