शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म, पीड़िता न्याय के लिए पहुँची थाने
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन मिडिया प्रभारी देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर दुष्कर्म, मारपीट और जान माल धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने युवती को छह महीने पहले शादी का झांसा देकर उससे दोस्ती कर ली। युवती का आरोप है कि तीन मार्च की रात आरोपित ने उसको अपने घर बुलाया। फिर शादी का वादा करके उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी दोनों परिजनों को हो गई। युवती के परिजन जब उसके घर पहुंचे तो युवक ने शादी से इन्कार कर दिया।
आरोप है कि युवक ने जानमाल की धमकी दी। उसके बाद पीड़िता ने आरोपित युवक पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर तहरीर दी। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपित युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बतायाकि रविवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।