कांग्रेस ने जारी किया देवरिया जनपद के 4 प्रत्याशियों के नाम का लिस्ट
1 min readरिपोर्ट – सद्दाम हुसैन
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की चर्चा गली चौराहे मोहल्ले गांव में होने लगे हैं कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने प्रत्याशियों की नाम का अलाउंस कर दिया गया देवरिया जनपद के 4 प्रत्याशियों का लिस्ट जारी कर दिया गया है रामपुर कारखाना विधानसभा से शहला हरारी को टिकट दिया गया है रामपुर कारखाना विधानसभा की बात करे तो रामपुर कारखाना विधानसभा में वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी कमलेश शुक्ला 2017 में विधायक बने थे देखने वाली बात यह है की इस बार 2022 के विधानसभा चुनाव में किसको रामपुर कारखाना की जनता किस को चुनती है |
भाटपार रानी विधानसभा के नेता का भी एक कांग्रेश पार्टी द्वारा नाम जारी कर दिया गया है देवरिया जनपद के विधानसभा भाटपार रानी विधानसभा काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां अभी तक भारतीय जनता पार्टी सत्ता में काबिज नहीं हो पाई है वर्तमान में समाजवादी पार्टी के नेता आशुतोष उपाध्याय यहां के विधायक हैं कांग्रेस पार्टी द्वारा यहां से किशोर चंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया गया है भाटपार रानी विधानसभा में समाजवादी पार्टी का दबदबा अभी तक देखने को मिला है देखने वाली बात यह होगी कि 2022 के चुनाव में भाटपार रानी की जनता किसको चुनती है
बात करें देवरिया जनपद के रुद्रपुर विधानसभा के रुद्रपुर विधानसभा भारतीय जनता पार्टी के पास है यहां के विधायक जयप्रकाश निषाद जो वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री भी हैं रुद्रपुर विधानसभा की बात करे तो रुद्रपुर विधानसभा महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां पर कांग्रेश पार्टी के प्रवक्ता और नेता अखिलेश प्रताप सिंह को टिकट कांग्रेस द्वारा दिया गया है
बरहज विधानसभा की बात करें तो बरहज विधानसभा सरयू नदी किनारे बसा हुआ है बरहज विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान में विधायक हैं सुरेश तिवारी बरहज विधानसभा की बात की जाए तो यहां भारतीय जनता पार्टी कांग्रेश सपा सभी पार्टियों की नेताओं का काफी अच्छा प्रभाव है यहां से कांग्रेस पार्टी द्वारा रामजी गिरी को टिकट दिया गया है देखने वाली बात यह होगी विधानसभा की जनता किसको अपना नेता चुनती है