भाजयुमो ने मनाया स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे बीजेपी के तत्वाधान में रामप्रसाद आईटीआई कालेज खरजरवा देवरिया में युवाओं के प्रेरणास्त्रोत ,भारत के गौरव स्वामी विवेकानंद की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुये भाजपा जिलाप्रभारी सुनील गुप्ता ने कहा कि भारत में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद महान दार्शनिक, आध्यात्मिक और सामाजिक नेताओं में से एक थे। उनकी जयंती को पूरा देश युवा दिवस के रुप में मनाता है।
विश्व में भारतीय संस्कृति को स्थापित करने वाले, महान आध्यात्मिक गुरु और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद का जीवन पूरे विश्व को सीख देता है। विश्वभर में भारतीय संस्कृति और दर्शन की ज्योति लोगों के मन मस्तिष्क में प्रज्ज्वलित करने का काम स्वामी विवेकानंद ने किया था।
विशिष्ट अतिथि जिलाउपाध्यक्ष भाजपा अरुण सिंह ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान स्वामी विवेकानंद की जन्म जयन्ती हम सभी के लिये और प्रेरणादायी हो गयी है।वे एक सच्चे राष्ट्रभक्त थे।उनका देशप्रेम किसी से छिपा नहीं है।वह लोगों की मदद करने से कभी भी पीछे नहीं हटते थे, बल्कि लोगों की सेवा करने को वह ईश्वर की पूजा करने के बराबर मानते थे।स्वामी विवेकानंद आज भी करोड़ों युवाओं को प्रेरणा देते हैं।
युवा मोर्चा के प्रभारी एवं जिला महामंत्री भाजपा प्रमोद शाही ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।स्वामी विवेकानंद नियम और कायदे के पक्के थे। जो नियम उन्होंने बनाए थे, वे सबके ऊपर लागू होते थे।
गोष्ठी को भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रवीण प्रताप मल्ल,जिला मंत्री भाजपा शिवकुमार राजभर,भाजपा मिडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय,नित्यानंद त्रिपाठी ने भी सम्बोधित किया। गोष्ठी में कार्यक्रम संयोजक अभिमन्यु सिंह रिंकू,भाजयुमो उपाध्यक्ष रंजीत सिंह विशेन,भाजयुमो उपाध्यक्ष सुधांशु रंजन मिश्रा,भाजयुमो जिलामंत्री जयदीप मणि त्रिपाठी,भाजयुमो मीडिया प्रभारी प्रशांत कुमार तिवारी,भाजयुमो नगर अध्यक्ष आदित्य मणि त्रिपाठी, प्रशांत मद्धेशिया,भाजयुमो सोशल मीडिया प्रभारी अजित भारती, अंजली आदि उपस्थित रहे।