PM व CM का मकसद जनकल्याण है- सुनील गुप्ता
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मकसद जनकल्याण है। निशुल्क राशन वितरण इसी का एक प्रमाण है। हर जरूरतमंद को पक्का घर व शौचालय दिया जा रहा है।
उक्त बातें भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री, देवरिया भाजपा के प्रभारी सुनील गुप्ता ने पार्टी द्वारा चलाये जा रहे लाभार्थी सम्पर्क अभियान के तहत देवरिया नगर के आचार्य रामचन्द्र शुक्ल शक्तिकेन्द्र के बूथों पर लाभार्थियों से सम्पर्क करते हुये कहा।उन्होंने कहा कि कोरोना की चुनौतियों से निपटने में भाजपा की प्रदेश सरकार ने तेजी दिखाई ,जिसका परिणाम हुआ कि योगी मॉडल के कोरोना प्रबंधन को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी सराहना किया । मोदी सरकार द्वारा सबको निशुल्क कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। भाजपा सरकार में महिलाओं को सशक्त बनाने की मुहिम चल रही है। उज्ज्वला योजनाओं ने महिलाओं का जीवन आसान बना दिया है। बिजली कनेक्शन, किसान सम्मान निधि, श्रमिक सम्मान निधि का लाभ भी लोगों को मिल रहा है।
इस दौरान संजय पाण्डेय,अम्बिकेश पाण्डेय,राजेश मिश्रा, दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, शैलेन्द्र सिंह आजाद,दिनेश गुप्ता,बंटी जायसवाल,शीतल गुप्ता,बजरंगी मणि, कृष्णा सोनी,बाबिट थापा, शुभम मणि त्रिपाठी,अखिलेश मिश्रा, अशोक मणि रहे।
कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने पथरदेवा के करज में लाभार्थियों से सम्पर्क कर भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताया।
राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद ने भीरवा और लेहड़ा में लाभार्थियों से सम्पर्क किया और सरकार की उपलब्धियों को बताया।
सदर विधायक डॉ. मणि त्रिपाठी ने देवरिया देहात मण्डल के हरैया में लाभार्थियों से सम्पर्क किया और सरकार की उपलब्धियों को बताया।
भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने रुद्रपुर नगर के दो बूथों और रुद्रपुर देहात के तीन बूथों पर लाभार्थियों से सम्पर्क किया।
लाभार्थी संपर्क अभियान के संयोजक संजय राव ने रामलक्षन मण्डल के तीन बूथों पर लाभार्थियों से संपर्क किया।
*भाजपाइयों ने लगाया टीका, स्टीकर और बांटा सरकार की उपलब्धियों का पत्रक*
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और नेता भाजपा सरकार में मिले विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के घर पहुच सम्पर्क किये।लाभार्थियों को कुमकुम टीका लगाया,दरवाजे पर “पूरी हुयी सबकी आस,भाजपा सरकार में घर-घर पहुचा विकास “लिखा स्टिकर लगाया और केंद्र तथा प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों का पत्रक दिया।