प्रदेश प्रभारी ने दिया विधानसभा चुनाव जीतने का मंत्र
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन ब्यूरो देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे 300 से अधिक सीट जीतेगी भाजपा-राधा मोहन l
उत्तर प्रदेश में जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो चुनौतियां विरासत में भाजपा की सरकार को मिली लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उन चुनौतियों का समाधान किया।
उत्सव की तरह करे विधानसभा चुनाव की तैयारी-राधा मोहन
उक्त बातें पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रभारी राधा मोहन सिंह ने औरा चौरी भाजपा कार्यालय पर विधानसभा चुनाव के जिले की संचालन समिति,विधानसभा प्रभारियों,मण्डल अध्यक्षों,मण्डल प्रभारियों,विस्तारकों और विधानसभा प्रवासियों की बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा।उन्होंने कहा कि अब आप सभी अपने-अपने बूथों को मजबूत कर ले।बूथ पर रोज कम से कम दो घण्टे का समय दे और घर-घर सम्पर्क करें।आप सभी ने अपने कार्य क्षमता का परिचय 2014,2017 और 2019 में भाजपा को जीता कर दिया है तो 2022 भी भाजपा वैसे ही जीते जैसे 14,17 और 19 में जीती थी।उन्होंने कहा कि जैसे घर में कोई उत्सव या कार्यक्रम होता है। उसी प्रकार विधानसभा चुनाव की तैयारी करें।
मेरा बूथ सबसे मजबूत
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह ने कार्यकर्ताओं से बूथ कमेटियों व शक्ति केन्द्रों पर गठित समितियों के संबंध के बारे में जानकारी की। साथ ही कार्यकर्ताओं से मेरा बूथ सबसे मजबूत नारे पर अमल करने को कहा। कहा कि पार्टी को विधानसभा चुनाव जीताने के लिए बूथ को जितना जरूरी है। जिले में जो नए बूथ बनें है, वहां भी बूथ कमेटियों का गठन नही हुआ है तो हो जाना चाहिए और अगर हो गया है तो उसे भी सक्रिय करना है।अगर हम अपने-अपने बूथों को जीतने का काम कर लिये तो भाजपा फिर उत्तर प्रदेश में 300 से अधिक सीटे जीतकर सरकार बनायेगी।
बैठक में रहे मौजूद
जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह,जिला प्रभारी सुनील गुप्ता,कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही,सांसद रविन्द्र कुशवाहा,राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद,विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, विधायक सुरेश तिवारी,विधायक कमलेश शुक्ला, विधायक काली प्रसाद,महेन्द्र यादव,विजय कुमार दूबे, रविन्द्र प्रताप मल्ल, सुब्रत शाही,उषा पासवान,श्रीनिवास मणि, छठठे लाल निगम,प्रमोद शाही,रविन्द्र कौशल किशोर,जितेंन्द्र प्रताप राव,अजय शाही,अजय दूबे गंगा कुशवाहा,संतोष त्रिगुणायक, अरुण सिंह,अम्बिकेश पाण्डेय,रामाज्ञा चौहान,राजेन्द्र मल्ल, शिवकुमार राजभर,हेमंत मिश्रा, कृष्णानाथ राय,शैलेश शर्मा,तेज बहादुर पाल,राहुल कुमार,विश्वविजय निषाद आदि रहे।