भाजपा की सरकार में पहली बार सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गयी
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन ब्यूरो देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे महिलाओं की सुरक्षा में पिछड़ा हुआ था और महिलाओं से राह चलते छेड़छाड़ आम बात थी परन्तु भाजपा की सरकार आने के बाद बीते दिनों की बात हो चुकी है।
उक्त बातें भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष,पूर्व सांसद लालगंज नीलम सोनकर ने भाजपा महिला मोर्चा द्वारा टाउन हाल देवरिया में आयोजित महिला सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये कहा।उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में पहली बार सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गयी।महिलाओं की सुरक्षा के लिये वूमेन पवार लाइन का शुरुआत भी योगी सरकार ने किया।मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत दो करोड़ बालिकाएं लाभान्वित हो रही है।प्रदेश में भाजपा की सरकार द्वारा अभी तक लगभग 1 लाख महिलाओं को सरकारी नौकरी दी गयी है।
प्रदेश उपाध्यक्ष सोनकर ने कहा कि 9 करोड़ से अधिक महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक किया गया।महिलाओं को बैंक सखी के रूप में नियुक्त करने का काम भाजपा की सरकार ने किया।स्वयं सहायता समूह के माध्यम से बड़ी संख्या में महिलाओं को जोड़ा गया।
विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार में बालिकाओं को स्नातक तक कि निःशुल्क शिक्षा देने का काम हुआ।लड़कियों की सुरक्षा के लिये एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन भाजपा की सरकार ने किया।मोदी और योगी की भाजपा की सरकार ने जितना काम महिलाओं के लिये किया,उतना काम किसी अन्य दलों की सरकारों ने नही किया।
अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भारती शर्मा ने तथा संचालन जिलामहामंत्री सीमा जायसवाल ने किया।
सम्मेलन में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह,जिला प्रभारी सुनील गुप्ता,निर्मला गौतम,नपाध्यक्ष अलका सिंह,निर्मला द्विवेदी,अरुण सिंह,रितु शाही,अर्चना पाण्डेय,बबिता चौहान,अम्बिकेश पाण्डेय,प्रमोद शाही,सुधा सिंह,मिनती सिंह,सुनीता सिंह,अनामिका सिंह,प्रमिला सिंह,उषा पासवान,पूनम शर्मा,सीमा पासवान,उमा भारती,प्रवीण प्रताप मल्ल, पवन मिश्रा ,ममता शाह,संध्या पाण्डेय आदि रहे।