4 जनवरी से 25 जनवरी तक चलाये जाने वाले महिला सम्पर्क अभियान कार्यशाला का हुआ आयोजन
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन ब्यूरो देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आगामी 4 जनवरी से 25 जनवरी तक चलाये जाने वाले महिला सम्पर्क अभियान के लिये देवरिया विधानसभा और रामपुर कारखाना विधानसभा के महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं के कार्यशाला का आयोजन औरा चौरी भाजपा कार्यालय पर हुआ।
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि गोरखपुर की पूर्व महापौर डा. सत्या पाण्डेय ने कहा कि महिला सम्पर्क अभियान के लिये हर शक्ति केंद्र पर 4-5 महिलाओं की एक कमल सखी सम्पर्क टोली एक से दो दिन में बना लेना है।यही कमल सखी सम्पर्क टोली 4 जनवरी से चलने वाले सम्पर्क अभियान में घर-घर जाकर महिलाओं से सम्पर्क करेगी और भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बतायेंगी।कमल सखी सम्पर्क टोली के कार्यो की बदौलत भाजपा 2022 में पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी।महिलाओं के भले के लिये जितने काम भाजपा की मोदी और योगी सरकार ने किया है,उतना काम सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकार ने नही किया।मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई कदम उठाए हैं।जिसका लाभ बड़े पैमाने पर देश की महिलाओं को मिल रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ें।
उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना,महिला शक्ति केंद्र योजना,फ्री सिलाई मशीन योजना,सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजनायें भाजपा सरकार ने चलायी है।जिसका सीधा लाभ महिलाओं को मिल रहा है।
कार्यशाला की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भारती शर्मा ने किया तथा संचालन जिलामहामंत्री महिला मोर्चा सीमा जायसवाल ने किया।
कार्यशाला में प्रमुख रूप से भाजपा मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय,क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा रितु शाही,मिनती सिंह,तारा सिंह,बबिता चौहान,अनामिका सिंह,ममता शाह,आशा ओझा,सुनीता सिंह,यशोदा देवी,मंजू देवी,किरन देवी,संगीता देवी ,सन्नी शाही आदि रहे।