निर्माण में हो रही अनियमितता को लेकर सौपा ज्ञापन
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन ब्यूरो देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में जिलाधिकारी देवरिया से मिलकर बरहज – करूवना मार्ग के निर्माण में हो रही अनियमितता व भ्र्ष्टाचार को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान वक्ताओं ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए उसे विकास विरोधी बताया।इस दौरान सम्बोधित करते हुए सपा नेता विजय रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने साढ़े चार साल में कोई विकास का कार्य नही किया है। भाजपा सरकार में जिले की कोई सड़क नही बनी है। जो बन रही है उसमें भी भारी अनियमितता हो रही है।बरहज-करूवना मार्ग के निर्माण में भी भारी अनियमितता हो रही है। सारा मैटेरियल घटिया किस्म का प्रयोग हो रहा है। सड़क बनने के साथ ही टूट भी रही है। गिट्टियां उखड़ रही है। इन्ही जनहित की समस्याओं को लेकर आज हमने जिलाधिकारी देवरिया को ज्ञापन दिया है। सरकार ने 4 वर्ष में सिर्फ महँगाई बढ़ाने का कार्य किया है। भाजपा सरकार को आम जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना है। जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है।
भाजपा सरकार में किसान, व्यापारी, मजदूर, बेरोजगार, महिलाए, कर्मचारी,सभी वर्ग दुखी है। यह सरकार पिछड़ो,व दलितों का शोषण कर रही है। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने की तैयारी में है। समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपने 4 वर्ष के शासन काल मे सिर्फ पूर्ववर्ती सपा सरकार की योजनाओं का फीता ही काटने का कार्य किये हैं। भाजपा सरकार के पास प्रदेश के विकास का कोई रोडमैप नही है। भाजपा सरकार में विकास के सारे कार्य ठप पड़े है। भाजपा सरकार प्रदेश की जनता को जाति-धर्म के झगड़ों में उलझाकर सत्ता में बने रहना चाहती हैं, लेकिन उसके मंसूबों पर जनता पानी फेरने को तैयार बैठी है। सछास जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि जनता 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का मूड बना चुकी है।
इस दौरान मुख्य रूप से सयुस जिलाध्यक्ष रणवीर यादव,सछास जिलाध्यक्ष मनोज यादव, सछास के राष्ट्रीय सचिव पंकज चौरसिया,विकास यादव,अंकित यादव,विवेक यादव,आदि रहे।